बगदाद इराक में अमेरिका के से काले धुएं का गुबार उठते देखा गया है। यह घना काला धुआं आसमान में सैकड़ों फीट ऊपर उठता दिखा है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं अमेरिकी मिलिट्री बेस पर कोई हमला या दुर्घटना तो नहीं हुई है। इस वीडियो को ईरान के सरकारी न्यूजपेपर तेहरान टाइम्स ने ट्वीट किया है। हालांकि, स्वतंत्र सोर्स से इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो सकी है। लेबनानी चैनल के रिपोर्टर ने शूट किया वीडियो स्पुतनिक की रिपोर्ट के अनुसार, इस वीडियो को लेबनान के एक पैन-अरबी सैटेलाइट टीवी चैनल अल मायादीन के एक रिपोर्टर ने शूट किया है। बगदाद के बाहरी इलाके में स्थित अमेरिकी सेना का कैंप विक्ट्री मिलिट्री बेस इराक का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा भी है। इस मिलिट्री बेस पर अमेरिकी सेना के हजारों सैनिक भी तैनात हैं। दो साल पहले ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद इसी बेस को निशाना बनाकर कई मिसाइलें भी दागी गई थीं। वीडियो में दिखा काले धुएं का गुबार एयरबेस के बाहर से गुजरने वाली सड़क से शूट किए गए इस वीडियो में काले रंग का घना धुआं दिखाई देता है। यह धुआं आसमान में सैकड़ों मीटर की ऊंचाई तक उठता भी नजर आ रहा है। काले धुएं के बीच में भूरे रंग का धुआं भी उठता दिखाई देता है। इससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि भूरा धुआं आग को बुझाने के लिए पानी के इस्तेमाल से निकल रहा है। अमेरिकी सेना का मुख्यालय था यह सैन्य अड्डा कैंप विक्ट्री बगदाद इंटरनेशनल हवाई अड्डे के बगल में स्थित एक बड़ा मिलिट्री बेस है। 2011 तक कैंप विक्ट्री इराक में अमेरिकी सेना का मुख्यालय था। बाद में इसे ईराकी सरकार को सौंप दिया गया। हाल के दिनों में इस बेस पर कई ड्रोन और रॉकेट हमले भी हुए हैं। हालांकि, अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टमों ने हर बार हमले को नाकाम किया है। कैंप विक्ट्री पर पहले भी हो चुके हैं कई हमले जून में इराकी प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया था कि एक हथियारबंद समूह ने कैंप डेविड पर ड्रोन हमला किया था। जिसे समय रहते ही मार गिराया गया। मई में भी कैंप विक्ट्री पर रॉकेट से हमले किए गए थे। इससे एक महीने पहले भी इस अमेरिकी सैन्य बेस पर रॉकेट दागे गए थे। हालांकि, अभी तक हुए सभी हमलों में कभी भी कोई अमेरिकी सैनिक हताहत नहीं हुआ है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3ogpa0g
via IFTTT
No comments:
Post a Comment