Friday, 24 September 2021

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद करने वाले विदेशियों की संख्या लगातार कम हो रही है। पिछले एक साल में सऊदी में साढ़े पांच लाख से अधिक लोगों ने नौकरी छोड़ी है। विदेशी कामगारों की नौकरियों के हिसाब से सऊदी अरब खाड़ी के टॉप तीन देशों में शुमार है। सऊदी अरब में इस समय 61 लाख विदेशी कामगार काम कर रहे हैं। पिछले कई महीनों में सऊदी अरब ने अपने देश के श्रम कानूनों को काफी लचीला भी किया है। विदेशी कामगारों की तादाद में 571000 की कमी सऊदी अरब की जनरल अथॉरिटी ऑफ स्टेटिक्स एंड जनरल ऑर्गनाइजेशन ऑफ सोशल इंश्योरेंस के आंकड़ों के अनुसार, जून 2020 और जून 2021 के बीच निजी और सरकारी क्षेत्रों में काम करने वाले विदेशियों की संख्या में 571,000 की कमी आई है। प्रतिशत के लिहाज से विदेशी कामगारों की संख्या में यह 8.52 फीसदी की गिरावट है। इस समय सऊदी में कुल 82 लाख कर्मचारी इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में काम कर रहे सोशल इंश्योरेंस सिस्टम में सऊदी और गैर-सऊदी लोगों की संख्या 87 लाख से घटकर 82 लाख पहुंच गई है। इसका मतलब यह हुआ कि सऊदी अरब में स्थानीय और विदेशी कर्मचारियों की संख्या में 5.5 फीसदी की गिरावट आई है। कर्मचारियों की संख्या में गिरावट के क्या हैं कारण सऊदी अरब में लगातार घट रही विदेशी कामगारों की संख्या के पीछे सबसे बड़ा कारण कोरोना महामारी है। इस महामारी के कारण बड़ी संख्या में विदेशी कामगार अपने देश लौटे हैं। इतना ही नहीं, इस साल के पहली तिमाही में सऊदी अरब ने कड़े यात्रा प्रतिबंध लागू कर दिए थे। जिसके बाद अभी तक विदेशी कामगारों की वापसी को लेकर नियम आसान नहीं बने हैं। इसमें वैक्सीनेशन, कोरोना जांच रिपोर्ट और अनिवार्य क्वारंटीन जैसे नियम शामिल हैं। कामगारों का मनोबल भी टूटा कोरोना महमारी के कारण सऊदी अरब सहित कई दूसरे देशों से आने वाले कामगारों पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी पड़ा है। महामारी की लहर तेज होने पर कई देशों ने विदेशी कामगारों को तुरंत वापस भेज दिया था। अब थोड़े बहुत देश जो विदेशी कामगारों को बुला रहे हैं, उन्होंने भी कड़े नियम-कानून लागू किए हुए हैं। ऐसे में ये कामगार अब इन पेचीदगियों से बचने के लिए अपने देश में ही कमाई का जरिया ढूंढना शुरू कर दिया है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3injEFp
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...