Friday, 24 September 2021

https://ift.tt/36CAGd7

पेइचिंग चीन का मशहूर ब्रांड अपने कपड़ों के जरिए भारत के खिलाफ नफरत फैला रहा है। बच्चों के लिए कपड़े बनाने वाले इस ब्रांड के उत्पादों पर कई उत्तेजक और हिंसक बातें भी लिखी हुई हैं। यही कारण है कि चीन में भी इस ब्रांड को काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। चीन के लोगों ने इस ब्रांड के बॉयकॉट का ऐलान भी किया है, जिसके बाद JNBY ने माफी मांग ली। कपड़ों पर भारतीयों के खिलाफ लिखी नफरत इसके एक कपड़े पर अंग्रेजी में लिखा हुआ है कि "पूरी जगह भारतीयों से भरी हुई है। मैं इस बंदूक को लेकर उनके टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा।" एक दूसरे कपड़े पर प्रिंट किए गए कार्टून में एक लड़के को तीरों से छलनी दिखाया गया है। इसके अलावा बच्चों के कपड़ों पर 'नर्क में स्वागत है' जैसी बातें भी लिखी हुई हैं। चीन में हो रही खूब आलोचना के डिजाइन किए गए कपड़ों की चीन में आलोचना भी काफी की जा रही है। चीनी सोशल मीडिया वीवो पर लाखों यूजर्स ने JNBY के खिलाफ आवाज उठाई है। इसके कपड़ों पर 'मुझे आपको छूने दें' जैसे उत्तेजक बातें भी लिखी हुई हैं। सोशल मीडिया में यूजर्स इसे चीनी बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बता रहे हैं। चीन की सरकारी मीडिया ने भी कपड़ों पर लिखे ऐसे वाक्यों की आलोचना की है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने निकाला गुस्सा एक यूजर ने लिखा कि "जेएनबीवाई ऐसे प्रिंटों के साथ क्या जताने की कोशिश कर रहा है? मुझे बड़े लोगों के लिए बनाए गए इस ब्रांड के कपड़े काफी पसंद थे, लेकिन बच्चों के कपड़ों पर लिखी लाइनों के इतने भयावह होने की उम्मीद नहीं थी। एक महिला यूजर ने लिखा कि ''नरक में स्वागत है। माफ करना? आप किसका स्वागत कर रहे हैं? और यातनाओं की ये तस्वीरें.... चार साल का एक बच्चा इस तरह की शर्ट पहनेगा। यह सोचकर भी मैं परेशान हो जाती हूं।'' कंपनी ने माफी मांगी और कपड़े हटाए जेएनबीवाई ने बवाल के बाद गुरुवार को माफी मांग ली है। कंपनी ने कहा कि उसे अपने बच्चों के परिधान लाइन पर अनुचित पैटर्न वाले उत्पादों से संबंधित शिकायतें मिली हैं। वीवो पर जारी बयान में कंपनी ने बताया कि हमने तुरंत ऐसे सभी उत्पादों को अपने स्टोर्स से हटा लिया है। हमने कपड़ों पर प्रिंट किए जाने वाली ऐसी प्रचार सामग्रियों को भी रद्द कर दिया है। कंपनी ने आतंरिक जांच के लिए एक कमेटी का भी गठन किया है। लोकप्रिय ब्रांड है जेएनबीवाई जेएनबीवाई 1994 में स्थापित एक लोकप्रिय डिजाइनर लेबल है। कंपनी के हांग्जो मुख्यालय ने कहा कि उसने रिफंड के लिए चैनल भी खोले हैं और खरीदारों से माफी मांगी है। इस कंपनी ने हालिया वित्तीय वर्ष में लगभग 624 मिलियन युआन (96.6 मिलियन डॉलर) का शुद्ध लाभ अर्जित किया है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3kEPkas
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...