Friday, 24 September 2021

https://ift.tt/36CAGd7

काबुल अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद पाकिस्तान सबसे ज्यादा खुश है। यही कारण है कि तालिबान सरकार के ऐलान के समय पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद काबुल पहुंचे थे। हालांकि, पाकिस्तान को लेकर अफगानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए तालिबान ने भी अपना रुख बदल लिया है। तालिबान ने सीधे तौर पर को चेतावनी देते हुए अफगानिस्तान के मामलों से दूर रहने को कहा है। तालिबान कमांडर की इमरान को चेतावनी अफगान तालिबान कमांडर और सोशल मीडिया टीम के प्रमुख जनरल मोबीन ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को चेतावनी दी है। उन्होंने पाकिस्तान को अफगान मामलों से दूर करने को कहा है। तालिबान नेता ने कहा कि इमरान खान पाकिस्तानी अवाम की राय से नहीं आए हैं। पाकिस्तान में तो इमरान खान को कठपुतली कहते हैं। हम किसी को यह हक नहीं देते कि वह हमारे निजी मामलों में दखल दे। तालिबान बोला- पाकिस्तान में हम भी देंगे दखल तालिबान कमांडर ने यह भी कहा कि पाकिस्तान अगर दखल देगा तो हम भी दखलअंदाजी का हक रखते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि तालिबान अब अफगानों के दबाव में पाकिस्तान से पिंड छुड़ाना चाहता है। इतना ही नहीं, तालिबान को यह अच्छे से पता है कि पाकिस्तान की दुनिया में साख क्या है। अगर तालिबान और पाकिस्तान एक साथ दिखे तो इससे इस्लामिक अमीरात सरकार को मान्यता तक नहीं मिलेगी। पाकिस्तान की दखलअंदाजी से तालिबान दो फाड़ तालिबान में मुल्ला बरादर और मुल्ला यूसुफ के नेतृत्व वाला गुट पाकिस्तान की बढ़ती दखलअंदाजी से चिढ़ा हुआ है। यही कारण है कि अफगानिस्तान में इस्लामिक अमीरात सरकार के ऐलान के बाद भी ये दोनों नेता काबुल से दूरी बनाए हुए हैं। मुल्ला बरादर को तालिबान सरकार में उप प्रधानमंत्री और मुल्ला यूसुफ को रक्षा मंत्री बनाया गया है। मुल्ला यूसुफ तालिबान सरगना मुल्ला उमर का बेटा और मुल्ला बरादर का भांजा है। कंधार और काबुल में छिड़ी वर्चस्व की जंग मुल्ला यूसुफ और मुल्ला बरादर कंधार में बैठकर पाकिस्तान के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। वहीं काबुल में सिराजुद्दीन हक्कानी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर शक्ति प्रदर्शन कर रहा है। सिराजुद्दीन हक्कानी के हनक का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसके 6000 खूंखार आतंकी भारी हथियारों से लैस होकर काबुल में गश्त लगा रहे हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2XQsYum
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...