Friday, 24 September 2021

https://ift.tt/36CAGd7

काबुल तालिबान ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के बढ़ते हस्तक्षेप को लेकर को जमकर खरीखोटी सुनाई है। यह वही तालिबान है जिसकी जीत पर इमरान खान ने कई बार सार्वजनिक तौर पर खुशी का इजहार किया था। अब तालिबान के एक शीर्ष कमांडर ने कहा है कि इमरान खान पाकिस्तान की अवाम के नुमाइंदे नहीं हैं। तालिबानी नेता ने तो इमरान खान को कठपुतली तक करार दिया है। 'इमरान खान कठपुतली हैं' अफगान तालिबान कमांडर और सोशल मीडिया टीम के प्रमुख जनरल मोबीन ने कहा कि इमरान खान पाकिस्तानी अवाम की राय से नहीं आए हैं। पाकिस्तान में तो इमरान खान को कठपुतली कहते हैं। हम किसी को यह हक नहीं देते कि वे अफगानिस्तान के निजी मामलों में दखल दें। उन्होंने इमरान खान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे नहीं माने तो तालिबान भी पाकिस्तान में हस्तक्षेप करेगा। पाकिस्तान को लेकर तालिबान में बवाल तालिबान सरकार में रक्षा मंत्री बना मुल्ला याकूब के नेतृत्व वाला कंधारी गुट पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से कोई हस्तक्षेप नहीं चाहता है। आईएसआई अफगानिस्तान को पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र के रूप में बनाए रखना चाहता है। वहीं, मुल्ला बरादर चाहता है कि अमेरिका, कतर, ब्रिटेन और पाकिस्तान के साथ की गई सभी प्रतिबद्धताओं का सम्मान किया जाना चाहिए। इसके अलावा काबुल में अल्पसंख्यकों और महिलाओं के प्रतिनिधित्व के साथ एक समावेशी सरकार बनाई जानी चाहिए। पाकिस्तान के इशारों पर चल रहा हक्कानी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का गुलाम हक्कानी नेटवर्क काबुल में किसी भी अन्य समुदायों के साथ सत्ता साझा नहीं करना चाहता। वह अपनी सरकार में महिलाओं की भागीदारी को पहले ही सिरे से खारिज कर चुका है। हक्कानी नेटवर्क इस समय पूरी तरह से आईएसआई के इशारों पर चल रहा है। ऐसे में विरोधी गुट के नेता काबुल छोड़कर तालिबान की जन्मस्थली कंधार में बैठे हुए हैं। कंधार और काबुल में छिड़ी वर्चस्व की जंग मुल्ला यूसुफ और मुल्ला बरादर कंधार में बैठकर पाकिस्तान के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। वहीं काबुल में सिराजुद्दीन हक्कानी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर शक्ति प्रदर्शन कर रहा है। सिराजुद्दीन हक्कानी के हनक का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसके 6000 खूंखार आतंकी भारी हथियारों से लैस होकर काबुल में गश्त लगा रहे हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3o4wxrp
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...