अबू धाबीसंयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय ने 'ग्रीन लिस्ट' में शामिल देशों के लिए यात्रा नियमों को अपडेट किया है। नए नियमों में कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी गई है। नए नियमों के मुताबिक ग्रीन लिस्ट में शामिल देशों से आने वाले वैक्सीन लगवा चुके और बिना वैक्सीन वाले यात्रियों को अबू धाबी में प्रवेश करते समय क्वारंटीन नियमों में छूट दी जाएगी। नए नियम 8 अक्टूबर रात 12 बजे के बाद से लागू होंगे। ग्रीन लिस्ट में शामिल देशों का मतलब उस जगह से होगा जहां से यात्री आ रहे हैं न कि यात्रियों की नागरिकता से। यात्रियों को एक नेगेटिव पीसीआर कोविड-19 रिपोर्ट दिखानी होगी जिसकी जांच यात्रा से 48 घंटे पहले करवाई गई हो। अबू धाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद यात्रियों को एक पीसीआर टेस्ट से गुजरना होगा। बिना वैक्सीन वाले यात्रियों की दो बार होगी जांचवैक्सीन लगवा चुके यात्रियों का अबू धाबी में पहुंचने के 6 दिन बाद पीसीआर टेस्ट होगा। वहीं बिना वैक्सीन लगवाए लोगों की छठे और नवें दिन कोरोना जांच की जाएगी। ग्रीन लिस्ट का उद्देश्य यूएई की बेहतरी को ध्यान में रखते हुए सख्त स्वास्थ्य एवं सुरक्षा यात्रा नियमों को लागू करना है। अंतरराष्ट्रीय मानकों और नियमों के अनुसार समय-समय पर ग्रीन लिस्ट अपडेट होती रहती है। कोरोना के मामले कम होने के बाद भारत और यूएई के बीच हवाई सेवा एक बार फिर शुरू हो चुकी है। भारत-यूएई के बीच व्यस्त हवाई मार्गइसी के साथ दोनों देशों के बीच हवाई मार्ग एक बार फिर सबसे व्यस्त एयर रूट्स में से एक बन गया है। उड़ान की भारी मांग का असर फ्लाइट टिकट की कीमतों पर पड़ रहा है। दुबई में आयोजित होने वाले 'एक्सपो 2020 दुबई' के चलते बड़ी संख्या में भारतीय यात्री यूएई पहुंच रहे हैं। ट्रैवल एजेंसी Al Badie के प्रवक्ता ने कहा कि कमर्शियल उड़ानों पर पांच महीने के बैन ने 'बैकलॉग' को जन्म दिया। भारत में फंसे हुए कई यूएई निवासी जल्द से जल्द वापस आना चाहते हैं। वहीं कई भारतीय नागरिक यूएई से भारत अपने घर या छुट्टियां मनाने के लिए उड़ान भर रहे हैं।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3aixEM1
via IFTTT
No comments:
Post a Comment