Thursday, 7 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

लंदन भारत से कोविशील्ड वैक्सीन लगवाकर ब्रिटेन जाने वाले यात्रियों को अब क्वारंटीन नहीं होना पड़ेगा। भारत सरकार के सख्त रवैये के बाद बैकफुट पर आए ब्रिटेन ने बड़ा ऐलान किया है। ब्रिटिश सरकार ने बताया है कि 11 अक्टूबर से कोविशील्ड या यूके में मंजूरी पाए किसी अन्य वैक्सीन को लगवाने वाले भारतीय यात्रियों को क्वारंटीन नहीं किया जाएगा। अक्टूबर के शुरुआत में ही भारत ने भी जैसे को तैसा वाला नियम लागू करते हुए ब्रिटिश नागरिकों को भी अनिवार्य क्वारंटीन होने का फरमान सुनाया था। ब्रिटिश राजदूत ने ट्वीट कर दी जानकारी भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने ट्वीट कर कहा कि कोविशील्ड या यूके सरकार से अनुमोदित किसी अन्य वैक्सीन की पूरी डोज लिए भारतीय यात्रियों को क्वारंटीन नहीं किया जाएगा। यह आदेश 11 अक्टूबर से यूनाइटेड किंगडम जाने वाले भारतीय यात्रियों पर लागू होगा। भारत की चेतावनी पर कोविशील्ड को दी थी मान्यता भारत की सख्त चेतावनी के बाद सितंबर में ब्रिटेन ने कोविशील्ड को मान्यता तो दे दी थी, लेकिन इसमें एक पेंच फंसा दिया था। भारत अबतक ब्रिटेन के एंबर लिस्ट में था, ऐसे में वैक्सीन लगवाने के बाद भी ब्रिटेन जाने वाले भारतीय नागरिकों को क्वारंटीन रहना पड़ता था। भारत सरकार ने ब्रिटेन के इस रवैये को लेकर कई बार सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जताई थी। भारत ने भी ब्रिटिश यात्रियों पर लगाया था प्रतिबंध भारत सरकार ने ब्रिटेन के अड़ियल रवैये को देखते हुए सख्‍त रुख अपनाया था। अक्टूबर की शुरूआत में भारत सरकार ने ब्रितानी नागरिकों को भारत आने पर 10 दिन अनिवार्य रूप से क्‍वारंटीन रहने का हुक्म सुनाया था। फिर चाहे उनके वैक्‍सीनेशन का स्‍टेटस कुछ भी हो। भारत के नए नियम चार अक्टूबर से लागू भी हो गए थे। ब्रिटिश नागरिकों के लिए यात्रा से पहले 72 घंटे के भीतर प्री-डिपार्चर कोविड-19 आरटी-पीआरसी टेस्‍ट जरूरी किया गया था। एयरपोर्ट आगमन पर उनका कोविड-19 आरटी-पीसीआर टेस्‍ट भी होगा। फिर आगमन के 8 दिन बाद दोबारा कोविड-19 आरटी-पीसीआर टेस्ट होगा। अभी तक भेदभाव वाली नीति अपनाए हुए था ब्रिटेन ब्रिटेन ने अपने यहां आने वाले सिर्फ उन्‍हीं लोगों को क्‍वारंटीन से छूट दी थी जिन्‍होंने यूके, अमेरिका और यूरोप में वैक्‍सीन लगवाई है। अन्‍य देशों के लोगों को ब्रिटेन पहुंचने पर क्‍वारंटीन में रहना पड़ता है। फिर भले उनका वैक्‍सीनेशन हो चुका है। यही नहीं, कई बार RT-PCR भी कराना पड़ता है। अभी ब्रिटेन पहुंचने वाले भारतीयों को 10 दिन क्‍वारंटीन में रहना पड़ता है। चाहे यहां उनका पूरा वैक्‍सीनेशन हो गया हो। ब्रिटेन के लिए फ्लाइट पकड़ने से तीन दिन पहले ही कोविड-19 टेस्‍ट कराना अनिवार्य है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2Yo9sFk
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...