यंगून म्यांमार में सेना पर घात लगाकर किए गए भीषण हमले में 40 सैनिकों की मौत हो गई है और 30 अन्य घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि नागरिक प्रतिरोध बल के लड़ाकुओं की ओर से किया गया यह हमला मंगलवार को मगवे इलाके में गंगाव कस्बे में हुआ। इस हमले को अंजाम देने वाले याव डिफेंस फोर्स ने बताया कि उसके सदस्यों ने एक सैन्य काफिले पर हमला किया जिसमें 50 वाहन शामिल थे। वाईडीएफ ने म्यामांर के अखबार इरावडी को बताया कि उसने 14 बारुदी सुरंगों की मदद से सेना के काफिले को विस्फोट करके उड़ा दिया। इस दौरान सेना का काफिला गंगाव-पाले हाइवे से गुजर रहा था। संगठन ने बताया कि इस हमले में 40 सैनिकों की मौत हो गई है और 30 अन्य घायल हो गए हैं। इस हमले में एक हथियारबंद कार को भी नुकसान पहुंचा है। इरावडी ने इतने सैनिकों के मारे जाने की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं की है। कुख्यात सैन्य कमांडर को पीडीएफ के सफाए का जिम्मा विद्रोही संगठन ने लोगों से अपील की है कि वे गंगाव-काले और गंगाव-हटिलिन हाइवे से दूर रहें क्योंकि सेना के साथ पीपल्स डिफेंस फोर्स के बीच गोलीबारी के शिकार हो सकते हैं। यही नहीं सेना के 18 वाहनों वाले एक अन्य काफिले को भी मंगलवार शाम को निशाना बनाया गया। यह काफिला काले कस्बे से सगाइंग इलाके में जा रहा था। इन हमलों से बौखलाई सेना ने कुख्यात सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल थान हलैंग को अब पीडीएफ के सफाए का जिम्मा दिया है। इस इलाके में पिछले तीन महीने में विद्रोहियों की कार्रवाई में 1100 सैनिक मारे गए हैं। इसके जवाब में म्यांमार की सेना ने करीब 3000 और सैनिक मगवे और चिन इलाके में भेजे हैं। देश में गत 1 फरवरी को सैन्य विद्रोह के बाद हालात बेहद खराब हो गए हैं और हिंसा का दौर जारी है। सेना ने पीडीएफ के इलाके में इंटरनेट और फोन सेवाओं को बंद कर दिया है। सैनिक तबाही मचाने वाले विस्फोटकों, फाइटर जेट और हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल आम जनता की सेना से लड़ने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कई गांवों को आग भी लगा दी है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3agAp0o
via IFTTT
No comments:
Post a Comment