Monday, 25 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

बीजिंग चीन में एक महिला के कान से जिंदा मकड़ी को निकाला गया है। यह मकड़ी उस महिला के कान के अंदर जाला बुनकर बैठी हुई थी। इस कारण महिला को अपने कान से कम सुनाई दे रहा था। कानों में लगातार दर्द के बने रहने और सुनाई कम देने से यह महिला परेशान थी। रिपोर्ट के अनुसार, इस महिला का नाम मिस यी है। वह दक्षिणी चीन के हुनान प्रांत के झूझोउ शहर की रहने वाली है। वह पिछले 10 दिनों की फील्ड ट्रिप पर गई हुई थी। इसी दौरान उसके कान में मकड़ी घुस गई। घर आने के बाद महिला को डॉक्टर के पास इलाज के लिए लेकर जाया गया। टॉर्च की रोशनी में दिखी जिंदा मकड़ी जब डॉक्टर ने टॉर्च से महिला के कान में रोशनी डाली तो उन्हें एक छोटी मकड़ी घूमते हुए नजर आई। डॉक्टर भी कान के इतने अंदर जिंदा मकड़ी को देखकर हैरान हो गएए। उनको डर था कि कहीं मकड़ी भागकर कान के और अंदर न चली जाए। जिसके बाद कैमरे की मदद से इस मकड़ी की हरकतों पर निगाह रखी गई। चीन के कान, नाक और गले के विशेषज्ञ डॉ ली गुओली ने कहा कि मरीज ने कल अपने बाएं कान में दर्द की शिकायत की थी। वह आज यहां आई और हमने एक इलेक्ट्रिक ओटोस्कोप का इस्तेमाल करके एक मकड़ी को कान के पर्दे के बहुत करीब रेंगते हुए पाया। उन्होंने कान से मकड़ी को निकाल दिया। बड़ी बात यह है कि वह मकड़ी तबतक जिंदा थी। डॉक्टर ने लोगों को दी यह सलाह डॉ ली ने लोगों को जंगल में घूमने या लंबी पैदल यात्रा करते समय सावधान रहने की भी सलाह दी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति के कान में कुछ चला जाए तो उसे फौरन विशेषज्ञ के पास जाना चाहिए। लोगों को खुद का इलाज करने से हर हाल में बचना चाहिए।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3EcCVBF
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...