Monday, 25 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

इस्‍लामाबाद पाकिस्‍तानी क्र‍िकेट टीम के कप्‍तान बाबर आजम टी-20 क्रिकेट मैच में भारत को मात देकर दुनियाभर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। पाकिस्‍तानी बाबर आजम को आइकन के रूप में पेश कर रहे हैं। हालांकि निजी जिंदगी में बाबर आजम विवादों से घिरे रहे हैं। खुद को बाबर आजम की गर्लफ्रेंड बताने वाली हमीजा मुख्‍तार का दावा है कि बाबर आजम ने शादी का वादा करके उनका यौन उत्‍पीड़न किया और अब निकाह से मुकर रहे हैं। यही नहीं महिला का दावा है कि वह बाबर आजम के बच्‍चे की मां बनने वाली थी। पाकिस्‍तानी अखबार डेली पाकिस्‍तान के मुताबिक हमीजा ने बाबर आजम के खिलाफ पाकिस्‍तानी कोर्ट में प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। हमीजा मुख्‍तार ने पिछले दिनों यह भी दावा किया था कि बाबर आजम के परिवार ने पूरा विवाद निपटाने के लिए 20 लाख रुपये देने का प्रस्‍ताव भी दिया था। बाबर आजम की ओर से यह प्रस्‍ताव ऐसे समय पर आया है जब बाबर आजम के खिलाफ ब्‍लैकमेल और प्रताड़ना का मामला लाहौर हाईकोर्ट चला गया है। हमीजा ने बताया कि वह और बाबर दोनों लोग साथ पढ़े हैं। 'मैंने बाबर आजम के लिए अपनी कार तक बेच दी' हमीजा ने आरोप लगाया है कि बाबर आजम ने उनके साथ यौन उत्‍पीड़न किया और वित्‍तीय फ्राड किया। उन्‍होंने कहा कि वह और बाबर आजम आपस में प्‍यार करते थे और वर्ष 2011 में वे घर छोड़कर भाग गए थे। इस दौरान दोनों लोग पंजाब की राजधानी लाहौर में कई इलाकों में साथ-साथ रहे। हमीजा ने कहा कि एक दशक पहले जब यह प्‍यार शुरू हुआ था, उस समय दोनों लोग किशोर थे। हमीजा ने अपने समर्थन में कई सबूत भी पेश किए हैं। हाथ में पवित्र कुरान लेकर हमीजा ने कहा कि वह कोर्ट में शादी करने के लिए वर्ष 2011 में घर से भाग गई थीं क्‍योंकि उनके परिवार ने इस अवैध रिश्‍ते को खारिज कर दिया था। हमीजा ने कहा, 'बाबर मुझे अपने दोस्‍त के घर ले गए जहां हम कई दिनों तक साथ रहे।' उन्‍होंने कहा कि मैंने बाबर से शादी करने के लिए अपने घर से दो लाख रुपये की जूलरी चुराई थी ताकि हमारा यह रिश्‍ता बना रहे। मैंने बाबर आजम के लिए अपनी कार तक बेच दी और उन्‍हें 12 लाख रुपये दिए। 'पैसा पाकर भी बाबर आजम मुझसे खुश नहीं थे, गर्भपात कराया' हमीजा ने कहा, 'इतना पैसा पाकर भी बाबर आजम मुझसे खुश नहीं थे और मुझसे झगड़ा करते थे।' बाबर के इस व्‍यवहार परिवर्तन के बाद हमीजा पुलिस के पास पहुंचीं और पाकिस्‍तानी कप्‍तान के खिलाफ मामला दर्ज कराया। उन्‍होंने कहा कि इतने साल तक बाबर आजम शादी का लालच देकर उनके साथ यौन शोषण करते रहे। उन्‍होंने यह भी कहा था कि वह बाबर आजम के बच्‍चे की मां बनने वाली थी लेकिन पाकिस्‍तानी कप्‍तान के दबाव में उन्‍हें गर्भपात कराना पड़ा। हमीजा ने कहा कि बाबर आजम इस बच्‍चे को स्‍वीकार नहीं कर रहे थे।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3Gi0FGu
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...