वॉशिंगटनधरती पर रहने वाले इंसानों के लिए अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा एक लेंस की तरह काम करती है। जिसके माध्यम से हम स्पेस की दुर्लभ और विचित्र तस्वीरों को देख पाते हैं। नासा अक्सर स्पेस की अद्भुत फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता है। नासा अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आपको ज्यादातर हबल टेलीस्कोप से ली गईं तस्वीरें नजर आएंगी। अब स्पेस एजेंसी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शनि ग्रह के 'चंद्रमा की परेड' नजर आ रही है। नासा ने शॉर्ट वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'टाइम फॉर अ मून परेड'। वीडियो में चार खगोलीय पिंडों को एक के बाद एक लाइन से शनि ग्रह के चारों ओर घूमते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो हबल ने रिकॉर्ड किया है और इसमें शनि के चारों चंद्रमा देखे जा सकते हैं। नासा ने कैप्शन में लिख, 'हबल के अद्भुत नजारे में शनि के चारों चंद्रमा अपने ग्रह के सामने से गुजरते हुए देखे जा सकते हैं।' बैकग्राउंड म्यूजिक ने लगाया 'चार चांद'कैप्शन में नासा ने लिखा, 'बर्फीले चांद Enceladus और Dione सबसे बाईं ओर हैं जबकि विशालकाय ऑरेंज चांद Titan और बर्फीला Mimas दाईं ओर है।' नासा की स्पेस पोस्ट में बैकग्राउंड म्यूजिक इसे और ज्यादा रोमांचक बना देता है। इस पोस्ट में भी जिस ऑडिया का इस्तेमाल हुआ है वह इस शॉर्ट वीडियो पर पूरी तरह से फिट बैठता है। पोस्ट शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 84,000 लोग लाइक कर चुके हैं। मून परेड को देखकर कई लोगों मे कमेंट भी किया, इसमें एक यूजर ने लिखा, 'हबल, आई लव यू'। नासा का 'मिशन लूसी'नासा अब बृहस्पति ग्रह के ट्रोजन ऐस्टरॉइड्स पर रिसर्च करने जा रही है। इसके लिए नासा अपने पहले स्पेसक्राफ्ट को अंतरिक्ष में भेजेगी। वैज्ञानिकों का मकसद 4.5 बिलियन साल पहले बने सोलर सिस्टम की उत्पत्ति को लेकर नए खुलासे करना है। स्पेस एजेंसी ने 28 सितंबर को इसकी जानकारी दी। नासा के इस मिशन का नाम Lucy है जो एक जीवाश्म के नाम पर रखा गया है जिसने मानव प्रजाति के विकास के बारे में जानकारी दी थी।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3mRnXdx
via IFTTT
No comments:
Post a Comment