Saturday, 9 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन टाइम ट्रैवल अभी तक सिर्फ हमारी कल्पना का एक हिस्सा है लेकिन आने वाले समय में यह हकीकत में भी बदल सकता है। कोलंबिया यूनिवर्सिटी में फिजिक्स और मैथ्स के प्रफेसर और वर्ल्ड साइंस फेस्टिवल के को-फाउंडर Brian Greene का कहना है कि टाइम ट्रैवल दो तरह का होता है और दोनों एक-दूसरे से अलग हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य के लिए टाइम ट्रैवल निश्चित रूप से संभव है। एक वीडियो में उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि इसे कैसे करना है क्योंकि आइंस्टीन ने सौ साल पहले हमें इसका रास्ता दिखा दिया था। हैरानी की बात है कि बहुत कम लोग इसके बारे में जानते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप प्रकाश की गति से अंतरिक्ष में जाते हैं और यात्रा करके वापस लौटते हैं तो आपकी घड़ी में समय और धीरे हो जाता है। तो जब आप पृथ्वी से बाहर कदम रखते हैं तो आपके पास भविष्य में यात्रा करने का समय होगा। कैसे संभव है उन्होंने बताया कि अगर आप गुरुत्वाकर्षण के एक शक्तिशाली स्रोत के पास मौजूद हैं, जैसे एक न्यूट्रॉन स्टार या ब्लैक होल तो उसके किनारे पर पहुंचते ही आपके लिए समय अन्य लोगों की तुलना में धीमा हो जाएगा। और फिर जब आप पृथ्वी पर वापस लौटेंगे तो आप भविष्य में होंगे। ग्रीने ने कहा कि यह दावा विवादित नहीं है। कोई भी भौतिक विज्ञानी जो जानता है कि किस बारे में बात हो रही है, वह इससे सहमत होगा। अतीत की यात्रा को लेकर बहस जारीदूसरी तरह का टाइम ट्रैवल यानी अतीत की यात्रा को लेकर बहस जारी है। कई लोगों का कहना है कि यह संभव नहीं है। टाइम ट्रैवल को लेकर साल 2001 में एक व्यक्ति ने ऑनलाइन पोस्ट में कुछ हैरान करने वाले दावे किए थे। शख्स ने खुद को 2036 से आया एक अमेरिकी सैनिक बताया था। उसने पोस्ट लिखते हुए 2015 में तीसरे विश्व युद्ध और अमेरिका में महामारी की घोषणा की थी। सिलसिलेवार तरीके से पोस्ट लिखने के बाद वह शख्स अचानक गायब हो गया था।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3AqokjF
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...