बर्लिन इतिहास में कुछ प्रभावशाली लोगों ने दुनिया की तस्वीर बदलने का काम किया। उनके जीवन, काम और राजनीति ने न सिर्फ वर्तमान बल्कि भविष्य पर भी असर डाला। यही वजह है कि अच्छे और बुरे कारणों से ये लोग आज भी याद किए जाते हैं। लेकिन दुनिया को बदलने की ताकत रखने वाले ये लोग आखिर किससे डरते थे? जैसे जर्मनी का शासक एडोल्फ हिटलर, जिसका नाम आज भी खौफ और क्रूरता की जगह लिया जाता है, आखिर किससे डरता था? हिटलर खुद को दुनिया का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति मानता था लेकिन वह खुद डेंटिस्ट से बेहद डरता था। हिटलर के दांतों के डॉक्टर ने सोवियत सेना को बताया कि हिटलर को सांसों की दुर्गंध और मुंह की स्वच्छता की कमी का सामना करना पड़ता था। इसका कारण उसका फोबिया था। वह डेंटिस्ट की कुर्सी से बेहद डरता था इसलिए वह डॉक्टर के सामने जाने से बचता था। आगे चलकर उसे मुंह की बीमारियों ने घेर लिया। कोकीन का नशा करता था हिटलरहिटलर जानवर प्रेमी इंसान था, हालांकि आत्महत्या करने से पहले उसने जहर के प्रभाव को जांचने के लिए अपने ही कुत्ते ब्लोंडी पर उसका टेस्ट किया था। यह नाजी तानाशाह धूम्रपान, शराब से दूर रहता था। हिटलर कोकीन का नशा करता था। हिटलर इवा ब्रोन नाम की एक महिला से बहुत प्रेम करता था। हिटलर जब पहली बार इवा से मिला था तो उसकी उम्र 40 साल जबकि इवा की उम्र 17 साल की थी। इवा और हिटलर की शादी जर्मनी में 29 अप्रैल 1945 को हुई थी। यह शादी एक दिन ही चली और 30 अप्रैल 1945 को इवा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसी दिन शाम को हिटलर ने भी खुद को गोली से उड़ा लिया। भीड़ से डरते थे चार्ल्स डारविनइसी तरह जॉर्ज वॉशिंगटन को जिंदा दफनाए जाने का डर था। दरअसल उस समय तकनीक विकसित नहीं हुई थी और इंसान की मौत की पुष्टि करने के लिए कोई उपकरण उपलब्ध नहीं थे। इसलिए कई बार ऐसे लोगों को भी दफना दिया जाता था जो पूरी तरह से मरे नहीं होते थे। इसी तरह इंसान के विकास को समझाने वाले वैज्ञानित चार्ल्स डारविन भीड़ से डरते थे। अपनी खोज के लिए उन्होंने कई यात्राएं कीं और आखिरकार अपने डर पर काबू पाया।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3Boe7FT
via IFTTT
No comments:
Post a Comment