Monday, 4 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

अमेरिका में प्राकृति को होता नुकसान फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है। कैलफोर्निया के तट पर एक पाइपलाइन फटने से 1.26 लाख गैलन कच्चा तेल फैल गया। यह तटों तक आ रहा है जिसकी वजह से दलदले इलाकों (wetlands) को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यहां तक कि कई जानवरों की जान भी चली गई है। कुछ नाविकों ने समुद्र के ऊपर एक परत देखी जिसके बाद अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने स्पिल की खबर दी। तेल की यह परत 33.7 स्क्वेयर किलोमीटर के इलाके में फैल गई है। 'दशकों में सामने आई सबसे बड़ी परेशानी' रॉयटर्स के मुताबिक यह परत हंटिंगटन से लेकर न्यूपोर्ट बीच तक फैल गई है। आशंका जताई गई है कि इसके कारण हफ्तों या महीनों तक बीच बंद रह सकते हैं। हंटिंगटन बीच की मेयर किम कार ने कहा है कि यह साल चुनौतियों से भरा रहा और अब तेल की परत फैलने से समुदाय के सामने दशकों बाद सबसे कठिन परेशानी खड़ी हो गई है। उन्होंने इसे 'प्राकृतिक विनाश' बताया और कहा कि यह एक 'संभावित पारिस्थितिक आपदा' बन सकता है। जलीय जीवन पर खतरा अधिकारियों का मानना है कि यह तेल बीटा ऑफशोर की एक ड्रिलिंग फसिलटी की पानी के अंदर पड़ी पाइपलाइन से फैला है। कंपनी ने पाइपलाइन को बंद कर दिया है और बचा हुआ तेल बाहर निकाल लिया है। एक ROV को भी भेजा गया है कि गड़बड़ी का पता लगाया जा सके। केंद्रीय और राज्य स्तरीय एजेंसियां भी काम में जुट गई हैं। अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने CNN को बताया है कि लगातार ऑपरेशन जारी है। हालांकि, सबसे बड़ा खतरा जलीय जीवन पर मंडरा रहा है। पर्यावरण को होगा भारी नुकसान अधिकारियों का कहना है कि तेल से सनी कई मछलियों और पक्षियों के शव मिलने लगे हैं। वन्यजीव एक्सपर्ट्स ने भी चेतावनी दी है कि इस घटना के नतीजे लंबे वक्त तक देखने को मिल सकते हैं। जानवरों के प्रजनन पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। यहां के वेटलैंड्स कई विलुप्तप्राय जीवों के घर हैं जिस कारण इस घटना को लेकर चिंता बढ़ गई है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2ZXrMGb
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...