दुबई दुबई में रहने वाले एक भारतीय नागरिक ने अपनी पत्नी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए कुछ अलग सोचा। पति ने सरप्राइज देने के लिए पत्नी को एक शानदान रोल्स-रॉयस गिफ्ट कर दी। यह देखकर भारतीय नागरिक की पत्नी बेहद खुश हो गई। बीसीसी ग्रुप के संस्थापक और सीईओ अमजद सितारा ने अपनी पत्नी मरजाना के 22वें जन्मदिन पर उसे एक लाल रंग की 2021 Rolls-Royce Wraith गिफ्ट की है। दो दरवाजों वाली इस कार में 6.6 लीटर, टरबो-चार्ज्ड वी12 इंजन लगा हुआ है जिससे का सिर्फ 4.4 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है। इस जोड़े की शादी पिछले साल 4 जून को हुई थी। उस दौरान दुनिया और यूएई कोरोना से जूझ रही थी। दोनों ने अपनी शादी की पहली सालगिरह बेटी के जन्म के साथ मनाई। खलीज टाइम्स से बात करते हुए मरजाना ने कहा कि 4 अक्टूबर को हमारी बेटी एक महीने की हो गई। गिफ्ट में मिली ड्रीम कारअपने गिफ्ट को लेकर उन्होंने कहा, 'मुझे कोई आइडिया नहीं था कि वह गिफ्ट में मुझे कार देने वाले हैं। यह एक बहुत बड़ा सरप्राइज है। वह मुझे और मेरी बेटी को शोरूम लेकर गए जो बैलून और दूसरी चीजों से बिल्कुल किसी पार्टी की तरह सजा हुआ था।' मरजाना ने कहा कि वह बहुत उत्सुक थीं। यह उनकी सपनों की कार है और उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि वह इसे अपने जन्मदिन के तोहफे के रूप में प्राप्त करेंगी। पति और पत्नी कारों के शौकीनहालांकि यह पहली बार नहीं था जब उन्होंने अपनी पत्नी को लग्जरी कार गिफ्ट की हो। उन्होंने कहा, 'मुझे कारों का बहुत शौक है। पिछले साल जन्मदिन के मौके पर सितारा ने मुझे Mercedes E-Class गिफ्ट की थी।' अमजद ने कहा कि उन्हें और उनकी पत्नी को कारों का बहुत शौक है। हाल ही में उन्हें उनका ड्राइविंग लाइसेंस और हमें हमारी बेटी मिली है। अमजद के गैराज में कई कारें हैं जिनमें मर्सिडीज जी-वैगन और ई-क्लास, रेंज रोवर, बेंटले, लेक्सस, लैंड क्रूजर, जीप और डॉज जैसी गाड़ियां शामिल हैं।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3lgPy8l
via IFTTT
No comments:
Post a Comment