नई दिल्ली अफगानिस्तान में सत्ता में आने के बाद तालिबान ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। तालिबान सरकार में शामिल हक्कानी नेटवर्क के मुखिया अनस हक्कानी ने भारत के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी पिट्ठू अनस हक्कानी भारत पर 17 बार हमला करने वाले महमूद गजनवी की कब्र पर मंगलवार को पहुंचा। यहां हक्कानी ने गर्व के साथ भारत में सोमनाथ मंदिर की मूर्तियों को तोड़े जाने का जिक्र किया। हक्कानी ने गजनवी की कब्र पर जाने के बाद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्वीट कर कहा- सुल्तान महमूद गजनवी की दरगाह का दौरा किया हक्कानी ने ट्वीट में लिखा कि आज, हमने 10 वीं शताब्दी के एक प्रसिद्ध मुस्लिम योद्धा और मुजाहिद सुल्तान महमूद गजनवी की दरगाह का दौरा किया। गजनवी (अल्लाह की रहमत उस पर हो) ने गजनी से क्षेत्र में एक मजबूत मुस्लिम शासन स्थापित किया और सोमनाथ की मूर्ति को तोड़ दिया। इससे पहले एक इंग्लिश चैनल को दिए इंटरव्यू में अनस हक्कानी ने भारत के खिलाफ राय व्यक्त की। अफगानिस्तान भारत का सच्चा दोस्त नहीं है भारत हक्कानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि अफगानिस्तान भारत का सच्चा दोस्त नहीं है। उसने भारत सरकार के साथ ही भारतीय मीडिया की भी आलोचना की। अनस हक्कानी ने कहा था कि भारत को अफगानिस्तान की तरफ अपनी नीति में बदलाव करने की जरूरत है। उसने अफगानिस्तान में तालिबान के शीर्ष नेतृत्व के साथ किसी भी तरह के विवाद से भी इनकार किया। उसके कहा कि तालिबान नेतृत्व के बीच कोई मतभेद नहीं है। उसने आरोप लगाया कि अशरफ गनी की पूर्व सरकार से जुड़े लोगों की तरफ से तालिबान नेतृत्व के भीतर संघर्ष की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। अफगानिस्तान की लड़ाई को भड़का रहा है भारत भारत के साथ संबंधों पर अनस हक्कानी ने कहा कि दुर्भाग्य से, भारत का रवैया पक्षपात वाला रहा है। भारत ने पिछले 20 साल से युद्ध की आग को हवा दी है। हक्कानी ने कहा कि भारत ने अभी तक शांति के लिए कुछ नहीं किया है। हक्कानी ने कहा कि भारतीय मीडिया तालिबानियों की खराब छवि पेश कर रहा है। उसने कहा कि भारत को अफगानिस्तान के प्रति अपनी नीति बदलने की जरूरत है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3uKCjQi
via IFTTT
No comments:
Post a Comment