Saturday, 9 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन ब्रह्मांड में ऐसी कई घटनाएं होती हैं जो देखने में किसी खूबसूरत कलाकारी से कम नहीं लगतीं। ऐसा ही कुछ होता है जब दो गैलेक्सीज एक-दूसरे में मिल जाती हैं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA और यूरोपियन स्पेस एजेंसी ESA के ने इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसमें दो गैलेक्सीज एक-दूसरे में उलझी हुई दिख रही हैं। ये दोनों इस तरह एक-दूसरे जुड़ी हुई हैं कि इन्हें एक नाम दिया गया है– Arp 91। यह नजारा है धरती से 10 करोड़ प्रकाशवर्ष दूर। एक-दूसरे में उलझीं इन दोनों में से नीचे दिख रही ज्यादा चमकदार गैलेक्सी है NGC 5953 और ऊपर दायीं ओर अंडाकार गैलेक्सी है NGC 5954। ये दोनों स्पाइरल ही हैं लेकिन धरती से कोण के कारण इनका आकार अलग तरीका का दिखता है। Arp 91 को दो गैलेक्सीज के बीच इंटरैक्शन का बेहतरीन उदाहरण समझा जाता है। NGC 5953 NGC 5954 के साथ जुड़ी रहती है। इसे देखकर लगता है जैसे एक स्पाइरल आर्म नीचे की ओर जा रही हो। टकराती हैं गैलेक्सीज दोनों के बीच इतना ज्यादा गुरुत्वाकर्षण का बल है कि इस तरह का इंटरैक्शन दिखाई देता है। ये गैलेक्सीज के बीच एक अहम संबंध होता है और काफी आम होता है। ज्यादातर ऐस्ट्रॉनमर्स को लगता है कि स्पाइरल गैलेक्सीज जब एक-दूसरे से टकराती हैं तो अंडाकार गैलेक्सी बनाती हैं। ये विशाल टक्करें करोड़ों साल पर होती हैं। इसलिए ऐसा शायद ही मुमकिन है कि इन गैलेक्सीज की टक्कर जल्द ही किसी को दिखाई दे। आकाशगंगा भी टकराएगी हमारी आकाशगंगा Milky Way की सबसे करीबी पड़ोसी ऐंड्रोमेडा गैलेक्सी भी हमारी ओर तेजी से बढ़ रही है। ऐंड्रोमेडा के Milky Way के करीब बढ़ने के साथ ही यह भी पाया गया कि जब दोनों आपस में टकराएंगी तो और बड़ा सितारा समूह पैदा होगा जिसे Milkomeda कहा जाएगा। यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) के मुताबिक दो अरब साल में दोनों आकाशगंगाएं एक दूसरे में मिल जाएंगी और हमारी धरती, सूरज और पूरे सौर मंडल को नया घर मिल जाएगा।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3mvTIby
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...