मैड्रिड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष की घोषणा कर दी है। यह दर्जा मिला है स्पेन के Saturnino de la Fuente Garcia को जिनकी उम्र 112 साल और 211 दिन है। उन्होंने अपने लंबे जीवन का राज भी बताया है। अपनी कम लंबाई की वजह से उन्हें जंग में भी नहीं जाना पड़ा लेकिन वह खेल-कूद में खूब आगे रहे जिससे चुस्त-दुरुस्त बने रहे। फुटबॉल के शौकीन सैटरनीनो का जन्म 11 फरवरी, 1909 को स्पेन के लियोन में पुएंटो कास्ट्रो (Puento Castro) में हुआ था। उनका कद 4.92 फीट है जिसकी वजह से वह 1936 में होने वाले स्पेन के गृह युद्ध में हिस्सा लेने नहीं गए। जब युद्ध चल रहा था तो वह शांति से अपनी पत्नी के साथ जीवन व्यतीत करते रहे। वह जूता बनाने का काम करते थे और उसी में जुटे रहे। उनका कहना है कि शांत रहना ही उनके लंबे जीवन का राज है। सैटरनीनो को फुटबॉल बहुत पसंद है और वह कई साल तक इसे खेलते रहे। उन्होंने एक स्थानीय टीम भी बनाई। वह कल्चरल लियोनेसा क्लब को सपॉर्ट भी करते हैं। आखिर परिवार से मिले उनके और पत्नी ऐन्टोनीना बारियो गुटिएरेज के सात बेटियां और एक बेटा था। बेटे का निधन बचपन में ही हो गया था। उनका ध्यान अब एक बेटी और दामाद रखते हैं। उनके परिवार में 14 पोते-पोतियां और 22 पड़पोते-पोतियां हैं। कोविड-19 के कारण वह अपने परिवार से अलग रह रहे थे लेकिन अब 112वें जन्मदिन पर जश्न में सभी शामिल हुए हैं। सबसे बुजुर्ग कौन? वहीं, दुनिया की का दर्जा मिला है जापान की केन तनाका (Kane Tanaka) को जिनकी उम्र 118 साल है। अभी तक सबसे लंबा जीवन फ्रांस की जीन लुईज कालमेंट का रहा है जिनका जन्म 21 फरवरी, 1875 को हुआ था और निधन 122 साल की उम्र में हुआ।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3iuUsfX
via IFTTT
No comments:
Post a Comment