वॉशिंगटन इंसानों की याददाश्त उम्र के साथ कमजोर पड़ने लगती है। कई बार तो कम उम्र के लोगों में भी मेमोरी लॉस या डिमेंशिया जैसी बीमारी के लक्षण देखे गए हैं। लेकिन, एक समुद्री जीव ऐसा भी है, जो याददाश्त के मामले में इंसानों से कई गुना आगे है। इस जीव का नाम है। कटलफिश उम्र बढ़ने के साथ कभी भी अपनी याददाश्त नहीं खोती है। उसकी यही याददाश्त प्रजनन के समय काफी काम आती है। जन्म से लेकर मरने तक की यादें रहती हैं कैद कटलफिश के पास अपने जन्म से लेकर मरने तक की याददाश्त ताजा रहती है। यही कारण है कि यह समुद्री जीव कभी भी एक साथी के साथ दो बार संबंध नहीं बनाता है। शोधकर्ताओं ने मेमोरी टेस्ट की सीरीज में 24 कटलफिश का परीक्षण किया। यह समुद्री जीव स्क्विड और ऑक्टोपस के जाति से जुड़ी हुई है। वैज्ञानिकों ने 24 कटलफिश पर किया शोध इस टेस्ट के बाद वैज्ञानिकों को पता चला कि कटलफिश के जीवन की विशिष्ट घटनाओं की यादें पूरे जीवनभर बनी रहती हैं। इन समुद्री जीवों को हर दिन अलग-अलग स्थान पर भोजन दिया गया। इनमें मुख्य रूप से किंग प्रॉन या लाइव ग्रास श्रिंफ शामिल होते थे। बाद में देखा गया कि कटलफिश ने कभी भी एक पैटर्न को फॉलो नहीं किया। कटलफिश को याद रहती है हर घटना इस रिसर्चपेपर को लिखने वाली वैज्ञानिक डॉ एलेक्जेंड्रा श्नेल ने कहा कि 'कटलफिश याद रख सकती है कि उन्होंने क्या खाया, कहां और कब खाया। अपनी इस बेहतरीन याददाश्त का इस्तेमाल ये जीव भविष्य में अपने खाने के फैसले का मार्गदर्शन करने के लिए करते हैं। आश्चर्य की बात यह है कि उम्र बढ़ने के अन्य लक्षण जैसे मांसपेशियों की कार्यक्षमता और भूख में कमी के बावजूद वे उम्र के साथ इस क्षमता को नहीं खोते हैं। वयस्क इंसानों की तुलना में 24 महीने की ज्यादा कटलफिश की मेमोरी पर किया गया रिसर्च पेपर प्रोसीडिंग्स ऑफ द रॉयल सोसाइटी बी बायोलॉजिकल साइंसेज में प्रकाशित हुआ है। जिसके अनुसार, लगभग 24 महीने के कटलफिश ने भी बड़ी उम्र के लोगों की तुलना में बेहतर तरीके से अपनी याददाश्त को बनाए रखा। याददाश्त का कमजोर होना या मेमोरी लॉस एक जटिल घटना है। शोधकर्ताओं का मानना है कि मानव मस्तिष्क का हिप्पोकैम्पस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दिमाग के वर्टिकल लोब में स्टोर करती हैं यादें कटलफिश में हिप्पोकैम्पस नहीं पाया जाता है। शायद यही कारण है कि उनकी याददाश्त इंसानों से ज्यादा मजबूत होती हैं। कटलफिश अपनी यादों को दिमाग के वर्टिकल लोब में स्टोर करती हैं। इससे उनकी मौत के बाद ही यह मिटती है। शोधकर्ताओं का मानना है कि लंबे समय तक चलने वाली कटलफिश की मेमोरी उन्हें अपने पुराने साथी के पास लौटने के बजाए नए साथी के साथ संबंध बनाने में मदद करती है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3mOwjmb
via IFTTT
No comments:
Post a Comment