टोक्यो पूर्वी चीन सागर में चीन के बाद अब उत्तर कोरियाई गश्ती जहाज ने मिसाइलों के साथ जापानी समुद्री सीमा में प्रवेश किया है। जापानी तटरक्षक बल ने बताया कि उत्तर कोरिया के इस पेट्रोलिंग शिप पर मैन पोर्टेबल सरफेस टू एयर सिस्टम को भी देखा गया है। यह मिसाइल हवा में मंडरा रहे किसी भी ड्रोन या हेलिकॉप्टर को मार गिराने में सक्षम है। जापानी नौसेना के चौकसी बढ़ाई उत्तर कोरियाई जहाज को पहली बार जापान सागर में स्थित यमातो गोली के क्षेत्र में देखा गया था। जिसके बाद जापानी नौसेना ने पूरे इलाके की सर्विलांस को बढ़ा दिया है। जापानी तटरक्षक बल ने अपने देश के मछली पकड़ने वाले जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। हाल के वर्षों में उत्तर कोरियाई और चीनी मछली पकड़ने वाले जहाज अक्सर जापान सागर में यामातोताई के पास दिखाई दिए हैं। एसए -16 के जैसे मैन पोर्टेबल मिसाइल सिस्टम देखा गया जापानी मीडिया ने बताया है कि उत्तर कोरियाई पेट्रोलिंग शिप पर एसए -16 के जैसे मैन पोर्टेबल मिसाइल सिस्टम ( MANPADS) को देखा गया है। एसए-16 को सोवियत संघ ने बनाया था, जिसकी रेंज 4.5 किलोमीटर की थी। इससे पहले भी उत्तर कोरियाई गश्ती जहाज जापानी समुद्री सीमा में घुसपैठ करते रहे हैं। 2001 में जापान ने डुबा दी थी उत्तर कोरियाई शिप साल 2001 में भी ठीक इसी तरह की मिसाइल सिस्टम के साथ उत्तर कोरिया के एक युद्धपोत ने जापानी सीमा में प्रवेश किया था। जिसके बाद उत्तर कोरिया का वह युद्धपोत एक जापानी गश्ती जहाज के साथ गोलीबारी के दौरान अमामी ओशिमा द्वीप के पास डूब गया था। तब अमेरिकी नौसेना की कड़ी नाकेबंदी के कारण उत्तर कोरिया चाहकर भी कोई जवाबी हमला नहीं कर सका था। क्या होते हैं MANPADS मैन पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम दरअसल कंधे पर उठाकर फायर करने वाला एक सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम होता है। यह हथियार कम ऊंचाई पर उड़ने वाले एयरक्राफ्ट, अमूमन हेलिकॉप्टरों को आसानी से निशाना बना सकता है। 1950 के दशक से अमेरिका, रूस, ब्रिटेन समेत कई देशों की सेना इस हथियार का इस्तेमाल कर रही है। जापान और उत्तर कोरिया में भी है विवाद जापान और उत्तर कोरिया में भी समुद्री सीमा और कई छोटे-छोटे द्वीपों को लेकर विवाद है। जापान सागर का पूरा इलाका मछलियों से भरपूर है। इस इलाके पर जापानी सेना का दबदबा है। इसके बावजूद उत्तर कोरियाई मछुआरे घुसपैठ करते रहते हैं। जापानी नौसेना अक्सर उत्तर कोरियाई मछुआरों को खदेड़ देती है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3oRBWTh
via IFTTT
No comments:
Post a Comment