Saturday, 23 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

मेक्सिको सिटीमेक्सिको का कैरिबियाई शहर तुलुम के एक रेस्तरां में गोलीबारी में एक भारतीय समेत दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई तथा तीन घायल हो गए। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक महिला जर्मनी की थी और दूसरी भारत की। घायलों में से दो जर्मन और एक नीदरलैंड का नागरिक है। गोलीबारी बुधवार को सड़क किनारे स्थित एक रेस्तरां में हुई जिसके कुछ टेबल बाहर भी लगे हुए थे। क्विंताना रू सरकारी अभियोजन कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मादक पदार्थ बेचने वाले दो समूहों के बीच झगड़े के कारण गोलीबारी हुई। रेस्तरां में खाना खा रहे पर्यटक दोनों पक्षों के बीच हो रही गोलीबारी की चपेट में आ गए। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। हिमाचल प्रदेश की अंजलि की हत्याजान गंवाने वाली भारतीय मूल की महिला कैलिफोर्निया में रहती थी, जो अपना बर्थडे मनाने के लिए मेक्सिको आई थी। महिला का नाम अंजलि रयोत बताया जा रहा है जो एक ट्रैवल ब्लॉगर थी। अंजलि के इंस्टाग्राम अकाउंट से पता चलता है कि वह हिमाचल प्रदेश की रहने वाली थी और कैलिफोर्निया के सैन जोस में रहती थी। वह 22 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाने के लिए सोमवार को तुलुम पहुंची थी। वहीं जर्मनी की पर्यटक का नाम जेनिफर हेनजोल्ड था जिसकी मौत क्रॉस फायरिंग में हो गई। खबर सुनकर सदमे में है परिवारहिमाचल में अंजलि का परिवार मौत की खबर सुनकर सदमे में है। अंजलि के भाई आशीष ने तुलुम के मेयर से शव को भारत भेजने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का आग्रह किया है। अंजलि के पिता ने बताया कि वह पिछले साल तीन-चार महीने परिवार के साथ रही थी। उन्होंने कहा कि अंजलि अपने पति उत्कर्ष श्रीवास्तव के साथ 30वां जन्मदिन मनाने के लिए मेक्सिको गई थी। उत्कर्ष ने शिकागो में रहने वाले अंजलि के भाई आशीष को इस बारे में सूचित किया था।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3vMtN3S
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...