Thursday, 21 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

यरूशलम इजरायल की एक स्टार्टअप कंपनी ने अपनी टू सीटर फ्लाइंग कार के बारे में जानकारी दी है जिसे बेहद आसानी से ऑपरेट किया जा सकेगा। उम्मीद है कि 2024 तक इस फ्लाइंग कार से लोग एक से दूसरे शहर तक सफर कर पाएंगे। सभी इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग (eVTOL) विमान मुख्य रूप से अमेरिका में बेचे जाएंगे, जहां फेडरल एविएशन अथॉरिटी (एफएए) ने निर्माता AIR के साथ मिलकर दो साल तक लाइसेंसिंग और नियमों को कानूनी और सुरक्षित बनाने के लिए काम किया है। इजरायली कंपनी AIR के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि 2023 के अंत तक उनके AIR ONE वाहन को मंजूरी मिल सकती है, जिसकी कीमत सड़क पर चलने वाली आम कारों जितनी होने की उम्मीद है। नए तरह के हवाई वाहनों की कीमत और उपलब्धता के लिए बहुत कम विवरण जारी किए गए हैं। इसमें सवारियों के लिए दो सीटें होंगी और एक बार चार्ज करने पर यह 110 मील की यात्रा कर सकती है। निजी कारों का निर्माण कर रही कंपनीइसे उन ग्राहकों को बेचा जाएगा जो इसके 'फ्लाई बाय इंटेंट' सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने में सक्षम होंगे, जिसकी मदद से ट्रेनिंग या लाइसेंस के बिना पायलट इसे हवा में संचालित कर पाएंगे। निर्माता कंपनी ने सीड फंडिंग से पिछले साल कम से कम 10 मिलियन डॉलर का धन जुटाया। इसका इस्तेमाल उड़ानों की टेस्ट फ्लाइट्स में किया जा रहा है। फर्म की सीईओ रानी प्लाट का कहना है कि उनका उद्देश्य निजी वाहनों का निर्माण है। हुंडई और जॉबी एविएशन जैसी कंपनियों के ठीक विपरीत, जो फ्लाइंग टैक्सी पर फोकस कर रही हैं। 745 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी स्विस ट्रेनइससे पहले स्विट्जरलैंड के एक स्टार्टअप ने एक हाइपरलूप सिस्टम की अपनी योजना का खुलासा किया था जो यात्रियों को आल्प्स के नीचे 745 मील प्रति घंटे तक की गति से सफर कराएगी। मंथी स्थित फर्म स्विसपॉड एक हाइपरलूप सिस्टम का वादा कर रही है जो यात्रियों और कार्गो को जिनेवा से ज्यूरिख तक सिर्फ 17 मिनट में या न्यूयॉर्क शहर से वाशिंगटन डीसी तक सिर्फ 30 मिनट में पहुंचाने में सक्षम होगी।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3E4d1Qt
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...