Sunday, 24 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

काठमांडू भारत के साथ लद्दाख में उलझा चीन तेजी से नेपाल की जमीन पर भी कब्जा जमा रहा है। हाल में ही नेपाली गृह मंत्रालय की कमिटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि उन्हें नेपाल-चीन सीमा पर कई मुद्दों का पता चला है। नेपाल में चीनी कब्जे के बढ़ते विरोध के बाद प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने ऑन-फील्ड अध्ययन करने के लिए एक पैनल का गठन किया गया था। अब इस पैनल ने पिछले हफ्ते नेपाली गृह मंत्री बाल कृष्ण खंड को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। चीन ने हुमला इलाके में की है घुसपैठ इस रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन ने नेपाल के हुमला इलाके में घुसपैठ की है। काठमांडू पोस्ट ने बताया कि इस कमेटी में शामिल संयुक्त सचिव जय नारायण आचार्य ने पिलर नंबर 4 से 13 तक की समस्याओं की पहचान की है। रिपोर्ट में एक्सपर्ट्स ने नेपाल की राज्य नीति में सीमा मुद्दों को शामिल करने और इनके स्थायी समाधान के महत्व पर जोर दिया है। नेपाली सीमा संप्रभुता को किया गया तार-तार विशेषज्ञों ने कहा कि सीमा से जुड़े ऐसे संवेदनशील और द्विपक्षीय मामलों को एक स्थायी तंत्र के माध्यम से संबोधित करने की जरूरत है, लेकिन यह पाया गया है कि ऐसी कोई पहल नहीं की गई है। दावा किया गया है कि 1963 बाउंड्री प्रोटोकॉल के अनुसार पिलर संख्या 5 (2) से किट खोला स्थान के बीच का क्षेत्र तकनीकी रूप से नेपाल और चीन के बीच की सीमा के रूप में चिह्नित है। नेपाली क्षेत्र में पक्की नहर बना रहा था चीन इसका मतलब है कि यह क्षेत्र नियमों के अनुसार नेपाल के अंतर्गत आता है, लेकिन इस इलाके पर चीन ने अवैध रूप से अपना दावा किया है। विशेषज्ञों ने कहा कि यह पाया गया है कि चीनी पक्ष ने नेपाली क्षेत्र में तार और बाड़ लगा दी थी। चीनी पक्ष नेपाली क्षेत्र में 145 मीटर अंदर एक स्थायी नहर बनाने की भी कोशिश कर रहा था। इसके बाद वह सड़क भी बनाना चाहता था। नेपाली सेना के विरोध के बाद चीन हटा था पीछे उन्होंने बताया कि इस नहर निर्माण को लेकर नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल को हस्तक्षेप और विरोध करना पड़ा था। जिसके बाद चीनी पक्ष ने संरचनाओं को नष्ट कर दिया लेकिन मलबे अभी भी दिखाई दे रहे थे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीनी पक्ष ने पिलर संख्या 6 (1) को भी घेरकर तारबंदी कर दी है। यह इलाका तकनीकी रूप से नेपाल का है। इसी तरह चीन ने पिलर संख्या 6 (1) से 6 (2) के बीच के क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास किया है। पिलर संख्या 7 (2) है गायब नेपाल-चीन संख्या पर पिलर संख्या 7 (2) गायब है। नेपाली अधिकारियों के खोजी अभियान चलाने के बावजूद यह पिलर नहीं मिला है। चीन ने नेपाल-चीन साझा पिलर संख्या 9 (2) के पास स्थित पिलर संख्या 10 के पास बाड़ लगाकर सीमा प्रोटोकॉल का भी उल्लंघन किया है। चीन पर नेपाल के नागरिकों को नेपाली क्षेत्र में अपने मवेशियों को चराने से रोकने का भी आरोप लगाया गया है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/30XXOST
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...