Sunday, 24 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

तेहरान ईरान में एक गवर्नर को वहां के स्थानीय नेता ने मंच पर सरेआम थप्पड़ मार दिया। यह नेता अपनी पत्नी को पुरुष डॉक्टर से कोविड वैक्सीन लगवाने को लेकर नाराज था। हमले के समय ईरानी गवर्नर मंच पर एक उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान आरोपी नेता मंच पर चढ़ा और भाषण दे रहे गवर्नर पर हाथ चला दिया। गवर्नर पर हमला होता देख सुरक्षाकर्मी तेजी से हरकत में आए और उस नेता को मंच पर ही पकड़ लिया। पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर को मारा थप्पड़ ईरान की सरकारी फारस समाचार एजेंसी ने बताया कि पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर अबेदिन खोर्रम को एक समारोह के दौरान सशस्त्र बलों के एक सदस्य ने थप्पड़ मारा था। खोर्रम ईरान की सेना इस्लामिक रिवोलूशनरी गार्ड्स कॉप्स (IRGC) प्रांतीय कमांडर रह चुके हैं। गवर्नर बनने से पहले सीरियाई विद्रोही बलों ने कथित रूप से उनका अपहरण भी कर लिया था। मंच पर चढ़कर अचानक किया हमला गवर्नर खोर्रम अपने उद्घाटन भाषण के लिए पोडियम पर जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए। वैसे ही यह नेता मंच पर धड़धड़ाता चढ़ आया। उसने आव देखा न ताव और गवर्नर को एक थप्पड़ रसीद कर दिया। पोडियम पर लगे माइक्रोफोन ने न सिर्फ तमाचे की आवाज, बल्कि दोनों के बीच शब्दों के आदान प्रदान का सीधा प्रसारण पूरे कार्यक्रम स्थल पर कर दिया। पत्नी को पुरुष डॉक्टर से वैक्सीन लगवाने पर था नाराज इस रिपोर्ट में हमले का मकसद स्पष्ट नहीं है। हालांकि बताया जा रहा है कि यह नेता इस बात से नाखुश था कि उसकी पत्नी को एक पुरुष डॉक्टर ने कोविड वैक्सीन की डोज दी थी। हमले के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मी एक्शन में आए और उन्होंने हमलावर नेता को घसीटते हुए मंच से दूर कर दिया। हमले के बाद कुछ समय के लिए पूरा कार्यक्रम बाधित हो गया, लेकिन गवर्नर खोर्रम जल्द ही वापस लौटे और सीरिया में अपने अपहरण को याद कर चुटकी ली। सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को पकड़ा खोर्रम ने कहा कि मैं इस हमलावर को बिलकुल नहीं जानता। मुझे तो यह भी पता नहीं कि मेरे ऊपर हमला क्यों किया गया। हालांकि, मुझे इसकी आदत है। जम मैं सीरिया में था तो दिन भर में 10 बार मुझे पीटा और घसीटा जाता था। वे मेरे सिर पर एक लोडेड बंदूक रख किया करते थे। इसके बावजूद मुझे ऐसे लोगों से कोई दुश्मनी नहीं हैं। मैंने इन्हें माफ कर दिया है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3nrpK94
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...