Monday, 25 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

दुबई संयुक्‍त अरब अमीरात में हो रहे टी-20 विश्‍वकप के दौरान अफगान‍िस्‍तान की क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को मात दे दी। शारजाह के मैदान में जब अफगानिस्‍तान का आधिकारिक झंडा फहराया गया और राष्‍ट्रगान गाया गया तब अफगान टीम भावुक हो गई। खिलाड़‍ियों की आंखों से आंसू छलक पड़े। अफगान टीम के आंखों में यह आंसू आना स्‍वाभाविक था। दरअसल, जिस झंडे के तले अफगान टीम एकजुट थी, वह अब उनका नहीं रहा। यही नहीं जिस राष्‍ट्रगान से उनके अंदर जोश आ जाता था, वह भी अब उनका नहीं रहा। अफगान टीम यूएई में तो अफगानिस्‍तान का राष्‍ट्रगान गा रही थी लेकिन अगर खुद अपने देश में इसे गाते हुए उन्‍हें पकड़ लिया गया तो तालिबानी जेल का भी सामना करना पड़ सकता था। शायद यही वजह थी कि अफगान टीम के प्‍लेयर मोहम्‍मद नबी भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू आ गए। अफगानिस्‍तान में 20 साल बाद एक बार फिर से तालिबान राज आ गया है और अफगान क्रिकेट टीम को अब अफगान झंडे और राष्‍ट्रगान को भूलना होगा। तालिबान ने इन दोनों को बैन कर दिया है। अनस हक्‍कानी ने भी टीम को बधाई दी मोहम्‍मद नबी के भावुक होने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इस बीच तालिबानी आतंकियों ने अफगान क्रिकेट टीम के जीत पर बधाई देने का ढकोसला किया है। तालिबान के प्रवक्‍ता सुहैल शाहीन ने कहा, 'सारी अफगान टीम और पूरे अफगान राष्‍ट्र को स्‍कॉटलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत पर बधाई। खिलाड़‍ियों शानदार जीत। अल्‍लाह आपके आगे की जीत में आपकी मदद करें।' वहीं अफगानिस्‍तान में पाकिस्‍तान के पालतू अनस हक्‍कानी ने भी टीम को बधाई दी है और कहा कि अफगानिस्‍तान जीत गया है। तालिबान प्रवक्‍ता जबीउल्‍ला ने भी अफगान टीम को बधाई दी है। उधर, अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह साहेल ने अफगान टीम के भावुक होने पर तालिबान और पाकिस्तान पर निशाना साधा। सालेह ने ट्वीट में लिखा, 'मैं हमारे क्रिकेट नायकों के साहस और हमारे राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति उनके समर्पण को सलाम करता हूं। उन्होंने राष्ट्रगान गान गाया और पाकिस्तान समर्थित तालिबान आतंकवादी अत्याचार के खिलाफ अपना राष्ट्रीय ध्वज फहराया।' तालिबान शासन की अपनी कोई आवाज नहीं: सालेह सालेह ने लिखा, 'तालिबान शासन की अपनी कोई आवाज नहीं है और उसके पास एक ऐसा प्रधानमंत्री है जिसकी न कोई सीवी है और न कोई आवाज।' इससे पहले सालेह ने 49 दिन बाद ट्विटर पर वापसी करते हुए पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने बताया था कि अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के कब्जे के ढाई महीने बाद देश के हालात बदतर हो चुके हैं। पाकिस्तानी विदेश मंत्री की काबुल यात्रा पर सालेह ने आरोप लगाया था कि वह बिना अफगान वीजा के काबुल पहुंचे हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3BcnPKx
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...