Monday, 25 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

इस्लामाबाद टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार भारत को 10 विकेट से हराने का जश्न पूरे पाकिस्तान में मनाया गया। रविवार रात को मिली इस जीत के जश्न में न केवल आम अवाम बल्कि पाक सेना के जवान भी शामिल हुए। पाकिस्तानी टीम की जीत पर प्रधानमंत्री इमरान खान, सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और आंतरिक मंत्री शेख रशीद ने भी तारीफों में कसीदे पढ़े हैं। लाहौर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी और कराची में सड़कों पर जश्न मनाने उतरे लोगों ने जमकर फायरिंग भी की। ऐसी घटनाओं में अकेले कराची में 12 लोगों को गोलियां लगी है। पाक सैनिकों के जश्न का वीडियो वायरल के जश्न का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें पाकिस्तानी सेना के जवान एक बड़े से हॉल में टीवी स्क्रीन के सामने बैठकर मैच देखते नजर आ रहे हैं। जैसे ही पाक टीम ने भारत के खिलाफ जीत दर्ज की, वैसे ही ये जवान खुशी से उछल पड़े। पूरा हॉल जीत की उन्माद से भरे पाकिस्तानी सैनिकों के शोर से भर गया। कुछ सैनिक तो टीवी के सामने भांगड़ा करते भी नजर आए। इमरान खान ने टीम को जीत पर दी बधाई पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने टी-20 वर्ल्ड कप में टीम को मिली जीत पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि पाकिस्तानी टीम को बधाई, खासकर बाबर आजम को, जिन्होंने पूरी हिम्मत के साथ टीम का नेतृत्व किया और रिजवान और शाहीन अफरीदी, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। बधाई देने में पाक सेना प्रमुख भी पीछे नहीं पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने भी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को जीत पर बधाई दी। डीजी आईएसपीआर ने ट्वीट कर लिखा कि चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी टी-20 विश्व कप मैच में भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन और व्यापक जीत के लिए बधाई दी है। कराची में फायरिंग में पुलिसकर्मी समेत 12 घायल कराची पुलिस ने बताया कि रविवार रात को जश्न मनाने के दौरान शहर के अलग-अलग हिस्सों में फायरिंग की गई। इस दौरान अज्ञात लोगों की फायरिंग में एक सब-इंस्पेक्टर सहित 12 लोग घायल हो गए। कराची के ओरंगी टाउन सेक्टर-4 और 4K चौरांगी में अज्ञात दिशाओं से आ रही गोलियों से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि गुलशन-ए-इकबाल में हवाई फायरिंग में शामिल लोगों के खिलाफ एक ऑपरेशन के दौरान एक सब इंस्पेक्टर को गोली लग गई।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3B9mkwM
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...