Wednesday, 27 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

टोरंटो कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने मंगलवार को कैबिनेट में फेरबदल करते हुए भारतीय मूल की कनाडाई राजनेता अनीता आनंद को कनाडा का नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया है। मध्यावधि चुनाव में ट्रूडो की लिबरल पार्टी के सत्ता में लौटने और बड़े सैन्य सुधारों के आह्वान के एक महीने बाद यह नियुक्ति हुई है। 54 वर्षीया अनीता लंबे समय तक रक्षा मंत्री रहे भारतीय मूल के हरजीत सज्जन की जगह लेंगी। हरजीत सज्जन सेना में यौन शोषण के मामलों का निस्तारण ठीक से नहीं कर पाने के लिए आलोचना का शिकार होते रहे हैं। नेशनल पोस्ट अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक सज्जन को अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी का मंत्री बनाया गया है। नया कैबिनेट जेंडर बैलेंस बनाए रखता है और इसमें 38 सदस्य हैं। ग्लोबल न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार अनीता को रक्षा उद्योग के विशेषज्ञों के बीच हफ्तों से एक मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा था। 2019 में पहली बार बनी थीं सांसदउनका मानना था कि अनीता की नियुक्ति से पीड़ितों और सैन्य यौन दुराचार के शिकार लोगों के बीच एक शक्तिशाली संदेश जाएगा कि सरकार बड़े पैमाने पर सुधारों को लागू करने के लिए गंभीर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अनीता आनंद का बैकग्राउंड एक कॉर्पोरेट वकील का है और उन्होंने कॉरपोरेट गवर्नेंस पर बड़े पैमाने पर काम किया है। अनीता 2019 में पहली बार सांसद बनी थी और रक्षा मंत्री बनने से पहले वह कोरोना महामारी के दौरान प्रक्यूरमेंट मिनिस्टर के रूप में काम कर चुकी हैं। चुनाव में जस्टिन ट्रूडो को मिली जीतकनाडा के लोगों ने पिछले महीने हुए चुनाव में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी को जीत दिलाई है लेकिन अधिकतर सीटों पर बड़ी जीत की उनकी मंशा पूरी नहीं हो पायी है। लिबरल पार्टी ने किसी भी पार्टी की तुलना में सबसे अधिक सीटें हासिल की हैं। ट्रूडो ने 2015 के चुनाव में अपने दिवंगत पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री पियरे ट्रूडो की लोकप्रियता का सहारा लिया और चुनाव में जीत हासिल की थी।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3mk4hzI
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...