ब्रासीलिया पानी में सिर्फ मगरमच्छ की बादशाहत चलती है। जमीन के किसी भी शिकारी को मगरमच्छ पानी के भीतर अपना निवाला बना सकता है और इस वार से इंसानों के लिए भी बचना आसान नहीं होता। ऐसा ही हुआ ब्राजील में एक तैराक के साथ जब वह एक झील में तैर रहा था कि तभी एक मगरमच्छ ने उसके हाथ पर काट लिया। यह घटना पर्यटकों के बीच लोकप्रिय कैंपो ग्रांडे के लागो दा अमोर में 23 अक्टूबर की शाम करीब 4:40 बजे हुई। मगरमच्छ के हमले को विलियन कैटानो ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है। तैराक शख्स ने मगरमच्छों से भरी झील में जाने से पहले कई चेतावनियों को नजरअंदाज किया और पानी के अंदर चला गया। झील में करीब 30 मीटर की दूरी पर पहुंचने पर एक मगरमच्छ उसके पास आने लगा। इस खौफनाक नजारे को देखकर उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। हमला करने में कामयाब रहा मगरमच्छवह किनारे की तरफ आने के लिए तेजी से मुड़ा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मगरमच्छ उस तक पहुंच गया और उसने हमला कर दिया। तैराक की सूझबूझ हमले में उसकी जान बच गई लेकिन मगरमच्छ उसके हाथ को काटने में कामयाब रहा। वीडियो शेयर करते हुए कैटानो ने लिखा, 'मुझे देखकर आश्चर्य हुआ कि एक मगरमच्छ ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। उसने भागने की कोशिश की लेकिन मगरमच्छ उस तक पहुंच गया और उसकी हाथ को काट लिया।' पांच साल में पहली ऐसी घटनाउन्होंने लिखा, 'जब वह शख्स पानी से बाहर आया तो उसकी बांह पूरी तरह से लहूलुहान हो चुकी थी। वह बहुत डरा हुआ था और कह रहा था कि उसे नहीं पता था कि पानी में मगरमच्छ है। झील के किनारे दुकान लगाने वाली एक महिला ने कहा कि पांच साल में उन्होंने पहली बार किसी को पानी के भीतर जाते हुए देखा है। वीडियो में तैराक को हमले के बाद पानी से बाहर आते और हाथ को देखते हुए देखा जा सकता है। उसे गंभीर चोट नहीं आई है लेकिन मौके पर आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को बुलाया गया।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3miLlBv
via IFTTT
No comments:
Post a Comment