Monday, 4 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटनअमेरिका के अलास्का राज्य में एक शहर है, जहां की कुल आबादी 200 लोगों की है। Whittier नाम के इस शहर के सभी लोग एक 14 मंजिला बिल्डिंग में रहते हैं। एक न्यूज एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी। इस बिल्डिंग का नाम Begich Tower हैं जिसमें 14 फ्लोर हैं। बिल्डिंग के मालिक से लेकर, पुलिसकर्मी और सरकारी अधिकारी भी सभी लोगों के साथ इसी बिल्डिंग में रहते हैं। शहर की छोटी सी आबादी के पास यहां हर सुविधा उपलब्ध है। पुलिस स्टेशन से लेकर किराने की दुकान, चर्च और स्कूल यहां हर चीज मौजूद है। स्कूल जाने के लिए पश्चिमी टॉवर के ग्राउंड फ्लोर पर बनी सुरंग का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अद्भुत डिजाइन के चलते बच्चे बर्फीली सर्दियों में भी बड़े आराम से स्कूल जा सकते हैं। एक ही बिल्डिंग में सभी सुविधाओं के उपलब्ध होने के पीछे कारण यह है कि इस इमारत को मिलिट्री बैरक के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। बेहद अनिश्चितइसका निर्माण दूसरे विश्व युद्ध और 1956 के समय किया गया था। अलास्का के मौसम का कोई भरोसी नहीं किया जा सकता। रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यहां 60 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं खिड़की-दरवाजों को उड़ा चुकी हैं, 250 से 400 इंच तक बर्फबारी दर्ज की जा चुकी है। चरम मौसम स्थितियों के चलते स्थानीय लोग अपने घरों तक ही सीमित रहते हैं। इसीलिए पूरा शहर एक साथ एक ही बिल्डिंग में हर सुविधा के साथ रहता है। एक दूसरे की मदद को तैयारछोटी आबादी के कारण इमारत के भीतर रहने वाले ज्यादातर लोग एक-दूसरे को जानते हैं। ये लोग काम पर जाते वक्त या घर लौटते वक्त एक-दूसरे को देखते हैं। छात्रों के लिए टीचरों की मदद लेना बेहद आसान है। लोग पुलिस की मदद भी बड़े आराम से संपर्क कर सकते हैं। खास बात यह कि लोग भले ही एक-दूसरे के दोस्त न हों लेकिन एक ही घर में रहने के कारण वे हमेशा एक-दूसरी की मदद के लिए तैयार रहते हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3A5ogG4
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...