Sunday, 10 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

मास्‍को रूस में रविवार को एक भीषण विमान हादसा हो गया जिसमें 16 यात्रियों की मौत हो गई। इस एल-410 रूसी विमान में पैराशूट सवार थे। विमान में कुल 23 लोग सवार थे। यह विमान टाटरस्‍तान गणराज्‍य के पास गिरा। बचाव दल ने 7 लोगों को जिंदा बचा लिया है। बताया जा रहा है कि यह विमान दुर्घटना स्‍थानीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे आसपास हुई। रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने कहा कि इस हादसे में 16 लोग मारे गए हैं। मंत्रालय की ओर से जारी तस्‍वीर में साफ नजर आ रहा है क‍ि विमान दो टुकड़ों में बंट गया। पूरे विमान को काफी नुकसान पहुंचा है। स्‍थानीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि सात बचे हुए लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से एक की हालत बेहद गंभीर है। डॉक्‍टर उसकी जान की बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इंटरफैक्‍स न्‍यूज एजेंसी ने बताया कि यह विमान रूसी सेना और नौसेना की मदद करने वाले एक स्‍वयंसेवक समूह का था। यह संगठन खुद को खेल और रक्षा संगठन बताता है। इस साल पहले भी रूस में दो एल-140 विमान दुर्घटना के शिकार हो गए थे। लगातार हादसों से यह विमान अब सवालों के घेरे में आ गया है। रूसी अधिकारी अब विमान दुर्घटना की जांच कर रहे हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3uVWHOk
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...