Saturday 30 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

लंदन ऑफिस नहीं जाने के लिए कर्मचारी तरह-तरह के बहाने बनाते हैं। कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम की ऐसी आदत लगी है कि अब कम ही कर्मचारी दोबारा ऑफिस जॉइन करना चाहते हैं। इसी तरह ब्रिटेन में एक कर्मचारी ने ऑफिस नहीं आने के लिए ऐसा बहाना बनाया कि बॉस को सोशल मीडिया पर गुस्से का इजहार करना पड़ गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दूसरा कर्मचारी होता तो आज उसका आखिरी दिन होता। गर्लफ्रेंड ने नहीं धोए थे मोजे ब्रिटेन का यह कर्मचारी इसलिए ऑफिस नहीं आया क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड ने मोजे नहीं धोए थे। कंपनी के बॉस ने अपने इस कर्मचारी की अनोखे बहाने को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ब्रिस्टल में स्थित इस कंपनी के अधिकारी केन मूर को अपने कर्मचारी के सामान्य रूप से ऑफिस आने की उम्मीद थी। उन्होंने सभी कर्मचारियों के लिए कुछ काम सोचकर रखा हुआ था। जब उन्होंने दूसरे कर्मचारियों से पूछताछ की तो उन्हें अजीब बहाना सुनने को मिला। मैनेजर का रिप्लाई- मैं कल आपको देखता हूं उस कर्मचारी ने लिखा कि मैं ऑफिस नहीं आ सकता हूं, क्योंकि मुझे कोई साफ मोजा नहीं मिल रहा है। गर्लफ्रेंड ने कोई मोजा धोया ही नहीं है। मेरे जूते में भी बड़ा छेद हो गया है। कर्मचारी के इस बहाने को पढ़कर मैनेजर केन मूर ने भी गुस्से से जवाब दिया। मैनेजर ने कहा कि आप हंस रहे हैं। आपको कोई मोजा नहीं मिला। आपको कल देखता हूं। .... तो दोबारा ऑफिस नहीं बुलाता मैनेजर ने सोशल मीडिया पर बहाना शेयर कर लिखा कि इस कर्मचारी की जगह कोई और होता तो मैं कभी दोबारा ऑफिस नहीं बुलाता। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कर्मचारियों के तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए। जेक स्टीवर्ट ने लिखा कि क्या आप काम पर जाते समय कुछ मोजे नहीं खरीद सकते? वहीं दूसरे यूजर रिचर्ड ए कार्टर ने कहा कि आप गंदे मोजे क्यों नहीं पहन सकते हैं, बैकपैकर तो एक मोजे को लगातार छह महीनों तक पहनते हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3jPxe58
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...