लंदन इंग्लैंड में दुनिया के पहले सुपरसोनिक हथियार V-2 रॉकेट के अवशेष खोजे गए हैं। इस हथियार को द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान ने लंदन के ऊपर दागा था। हालांकि, यह रॉकेट अपने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड में नष्ट हो गया था। अब इस रॉकेट का मलबा एक मैदान से बरामद किया गया है। सुपरसोनिक स्पीड किसी वस्तु की रफ्तार को कहते हैं, जब वह ध्वनि की गति से तेज हो जाती है। नाजी हथियारों की छानबीन में मिला यह रॉकेट लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, गिरने की इस साइट की खुदाई पुरातत्वविद और भाई कॉलिन वेल्च और सीन वेल्च कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह किसी वी2 रॉकेट साइट की छठवीं बड़ी खुदाई है। वे पिछले 10 साल से भी अधिक समय से नाजी जर्मनी के दागे गए हथियारों के लॉन्च और इम्पैक्ट साइट की खोजबीन कर रहे हैं। आधुनिक क्रूज मिसाइलों के जन्मदाता भी है जर्मनी इन दोनों ने दर्जनों V-1 फ्लाइंग बम के इम्पैक्ट साइट (गिरने की जगह) की खुदाई की है। V-1 बम को आधुनिक क्रूज मिसाइलों का जन्मदाता माना जाता है। इनमें से ज्यादातर बमों को 1944 और 1945 में नाजी-कब्जे वाले फ्रांस में कैटापोल्ट्स से लॉन्च किया गया था। 800 किलो धातु बरामद हुई वी2 रॉकेट के नष्ट होने वाली यह जगह मेडस्टोन के पास स्थित एक गांव प्लाट्ट में स्थित है। इस जगह से खोजकर्ताओं को रॉकेट के इंजन के बड़े टुकड़ों सहित 800 किलोग्राम से अधिक वजन का धातु का मलबा बरामद किया है। यह रॉकेट 14 फरवरी 1945 को लगभग आधी रात में अपने लक्ष्य पर पहुंचने से पहले ही इस जगह पर गिर गया था। रॉकेट गिरने से नहीं हुआ था कोई नुकसान वर्तमान में यह साइट एक खुली हुई खेत है। जब रॉकेट गिरा था, तब इस जगह पर एक बागीचा हुआ करता था। खुदाई कर रहे सीन वेल्च ने बताया कि इस रॉकेट की चपेट में कोई भी घर नहीं आया, जिसके कारण किसी व्यक्ति की जान नहीं गई। हालांकि, एक बुजुर्ग महिला ने यह जरूर कहा कि रॉकेट गिरने की आवाज के कारण उनकी सुनने की ताकत खत्म हो गई थी। ध्वनि से तीन गुना ज्यादा स्पीड से उड़ रहा था रॉकेट कॉलिन वेल्च ने कहा कि टीम ने विस्फोट के सबसे गहरे अवशेषों का पता लगाने के लिए मेटल डिटेक्टरों का इस्तेमाल किया। उनकी टीम ने 14 फीट से अधिक गहराई तक जाकर रॉकेट के मलबों को बाहर निकाला है। इस दुर्घचना के समय रॉकेट ध्वनि की गति से साढ़े तीन गुना अधिक रफ्तार से उड़ रहा था। शोधकर्ताओं ने कहा कि यह रॉकेट पूरी तरह फटने से पहले ही जमीन में डेढ़ मीटर अंदर धंस गया था।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3uUzmg9
via IFTTT
No comments:
Post a Comment