Friday, 22 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

मॉस्को रूस ने यूक्रेन से बढ़ते तनाव के बीच काला सागर में 40 युद्धपोतों और 30 लड़ाकू विमानों के साथ महायुद्धाभ्यास किया है। इस अभ्यास को यूक्रेन पर कब्जे की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। रूसी नौसेना के इस युद्धाभ्यास में मिसाइल लॉन्चिंग, प्रैक्टिस बॉम्बिंग के साथ दुश्मन के समुद्र तटों पर सेना को उतारने की ट्रेनिंग की गई। रूस ने 2014 में ही यूक्रेन के एक बहुत बड़े हिस्से पर जबरन कब्जा कर लिया था, जिसे क्रीमिया के नाम से जाना जाता है। लगातार युद्धाभ्यास कर ताकत बढ़ा रहा रूस रूसी रक्षा मंत्रालय के टीवी चैनल ज़्वेज़्दा ने इस युद्धाभ्यास के कुछ फुटेज भी जारी किए हैं। रूसी नौसेना 2021 के शुरुआत से ही अलग-अलग देशों के साथ युद्धाभ्यास कर रही है। इसमें भारत, चीन, बेलारूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान जैसे देशों की सेनाओं ने भी हिस्सा लिया है। इसके अलावा रूसी सेना, नौसेना और वायु सेना आर्कटिक में भी बड़े पैमाने पर आक्रामक तैनाती कर रही हैं। दुश्मन के इलाके में घुसकर हमला करने का अभ्यास किया रूसी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादी हमलों से मुकाबला करने और दुश्मन के इलाके में घुसकर हमला करने का अभ्यास किया। इसके अलावा दक्षिणी सैन्य जिले में स्थिति को अस्थिर करने के उद्देश्य से नकली सशस्त्र समूहों (क्रीमिया) के प्रवेश को रोकने की तैयारियों को भी चेक किया। रूसी नौसेना के काला सागर बेड़े ने कहा कि काला सागर बेड़े के सैनिकों ने दुश्मन के इलाके के समुद्र तटों पर सैनिकों को उतारने का अभ्यास किया। रूस के 8000 सैनिकों ने लिया हिस्सा रिपोर्ट में बताया गया कि इस युद्धाभ्यास में 8000 सैनिकों और 500 सैन्य वाहनों ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा सैन्य ड्रोन Forpost और Orlan-10 को अभ्यास में तैनात किया गया था। इस युद्धाभ्यास में ताकत का प्रदर्शन करने के लिए बड़े पैमाने पर दक्षिणी सैन्य जिला के बेसों से सैनिकों और हथियारों को तैनात किया गया। इसमें अबकाज़िया, आर्मेनिया और दक्षिण ओसेशिया में तैनात रूसी सैनिकों के अलावा काला सागर बेड़े और कैस्पियन फ्लोटिला शामिल हुए। यूक्रेन में अमेरिकी एयर डिफेंस की तैनाती पर भड़का रूस रूस ने यूक्रेन में अमेरिकी एयर डिफेंस की तैनाती वाले प्रस्ताव पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन का यह कदम उकसाने की कार्यवाई के जैसे है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन में अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम को तैनात करने की संभावना के बारे में कीव के बयान उत्तेजक हैं और अपने लोगों के हितों को पूरा नहीं करते हैं। अमेरिका-यूक्रेन में बढ़ती नजदीकी से रूस चिढ़ा चंद दिनों पहले ही अमेरिकी रक्षा मंत्री लायड ऑस्टिन यूक्रेन दौरे पर पहुंचे थे। यूक्रेन अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो का भी सदस्य है, जिसे रूस अपना दुश्मन मानता है। पिछले साल जब यूक्रेन और रूस के बीच तनाव बढ़ा था तब, अमेरिका से सैन्य हथियारों से लगा एक कार्गो शिप कीव पहुंचा था। इस शिप में कई तरह की गाड़ियां और अन्य साजोसामान भरे हुए थे। रूस पहले से भी यूक्रेन और अमेरिका में बढ़ती हुई नजदीकी से चिढ़ा हुआ है। यूक्रेन ने अमेरिका से भारी मात्रा में सैन्य हथियार और गाड़ियां भी खरीदी हैं। उस दौरान सोशल मीडिया में यूक्रेनी सैनिकों के साथ अमेरिकी सैन्य अधिकारियों की तस्वीरें वायरल हुईं थी।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3m6qx02
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...