Thursday, 7 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

रोम इटली के प्रसिद्ध कब्रिस्तान '' को लेकर वैज्ञानिकों ने कुछ नए खुलासे किए हैं। करीब 65 साल से भी अधिक पहले इस कब्रिस्तान की खोज की गई थी। वैज्ञानिकों ने मकबरे में मौजूद अवशेषों को लेकर नई खोज की है। लगभग 2800 सालों पुराना यह मकबरा 1954 में नेपल्स की खाड़ी में इस्चिया के इतालवी द्वीप पर पाया गया था। वैज्ञानिकों ने मकबरे के भीतर एक शख्स के अवशेषों के पुराने दावे को गलत पाया। जांच में ऐसे सबूत मिले हैं जो मकबरे के भीतर तीन इंसानों की कब्रें होने का दावा करते हैं। साथ ही कुछ जानवरों जैसे, कुत्ते और बकरियों के भी अवशेष मिले हैं। मकबरे में एक वाइन का प्याला मिला था जो मिट्टी से बना है और जिस पर ग्रीक वर्णमाला के लेखन के शुरुआती जीवित उदाहरण मौजूद हैं। कप का नाम पौराणिक हीरो नेस्टर के स्वर्ण कप के नाम पर रखा गया था, जिसका जिक्र होमर के महाकाव्य इलियड की बुक 11 में मिलता है। कोई भी हो सकता है कप का मालिकमकबरे की खोज के बाद से कई लोगों का अनुमान था कि यह प्याला दफनाए गए व्यक्ति का एक कीमती स्मृति चिन्ह था जिसे उसके साथ दफनाया गया था। अभी तक रिसर्च का दावा था कि मकबरे के अवशेष का संबंध किसी एक व्यक्ति से था और संभवतः वह कप का मालिक था। लेकिन हालिया अध्ययन का मानना है कि तीन व्यक्तियों में से कोई भी कप का मालिक हो सकता है। यह रिसर्च PLOS One नामक पत्रिका में छपी है। इजरायल में मिला था प्राचीन शौचालयअध्ययन का नेतृत्व इटली की यूनिवर्सिटी ऑफ पडुआ की पुरातत्वविद मेलानिया गिगांटे ने किया। इससे पहले इजरायल के पुरातत्वविदों को यरुशलम में एक दुर्लभ शौचालय मिला था जो करीब 2700 सालों से भी अधिक पुराना है। माना जा रहा है कि यह उस समय इस पवित्र शहर में निजी स्नानघर विलासिता का प्रतीक था। इजरायल पुरावशेष प्राधिकरण ने कहा कि चूना- पत्थर से बना शानदार डिजाइन वाला ये शौचालय एक आयताकार कक्ष में पाया गया।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3my3pq4
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...