सना यमन के मध्य प्रांत मारिब में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के हवाई हमले में कम से कम 18 हूती विद्रोही मारे गए। अल-जुबाह फ्रंटलाइन के सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अल-जुबाह जिले के केंद्र में एक पेड़ के नीचे इकट्ठा होने के दौरान विद्रोहियों पर हवाई हमला हुआ, जिसमें 18 की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सऊदी गठबंधन की ओर से यह हमला किया गया था। पिछले हफ्ते, हूती समूह ने कहा कि उन्होंने यमनी सरकारी बलों के साथ घातक लड़ाई के बाद दक्षिणी मारिब में अल-जुबाह पर कब्जा कर लिया है। हूती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी सेना लगातार हमले कर रही है। कुछ दिनों पहले ही यमन के प्रमुख शहर मारिब पर कब्जे के लिए आगे बढ़ रहे हूती विद्रोहियों और अरब नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच भीषण लड़ाई में कम से कम 50 लोग मारे गए थे। सऊदी अरब और ईरान के बीच बातचीत के बाद यह उम्मीद जगी थी कि यह हिंसा खत्म होगी लेकिन इसके आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। हूती विद्रोहियों को ईरान का समर्थन प्राप्त है। वहीं सऊदी अरब अन्य खाड़ी देशों के साथ मिलकर हूती विद्रोहियों के खिलाफ अभियान चला रहा है। सऊदी अरब यमन में बुरी तरह से फंसा हुआ है। ये हूती विद्रोही सऊदी अरब के तेल ठिकानों और शहरों पर अक्सर हवाई हमले करते रहते हैं। इस साल हूती विद्रोहियों ने दर्जनों मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं जिससे सऊदी अरब को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3bADFEC
via IFTTT
No comments:
Post a Comment