न्यूयॉर्क अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने हैलोवीन वीक के अवसर पर ब्राह्मांड की एक शानदार तस्वीर को शेयर किया है। यह तस्वीर की है, जो देखने में अंतरिक्ष में मौजूद किसी विशाल आंख की तरह दिखाई देती है। इस आंख के अंदर की लेंस गहरे लाल रंग और बाहरी हिस्सा हल्के आसमानी रंग का दिखाई दे रहा है। हैलोवीन अमेरिका और दूसरे यूरोपीय देशों में मनाया जाने वाला एक प्रसिद्ध त्योहार है। स्पिट्जर स्पेस टेलिस्कोप ने ली है तस्वीर नासा ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर लिखा कि क्या हेलिक्स नेबुला पर आपकी नजर पड़ी? इस डरावनी तस्वीर को नासा के जेट प्रपल्शन लेबरोटरी ने स्पिट्जर स्पेस टेलिस्कोप से लिया है। इसमें टेलिस्कोप ने हेलिक्स नेबुला के इंफ्रारेड रेडिएशन को दिखाया है। यह नेबुला कुंभ नक्षत्र से 700 प्रकाशवर्ष की दूरी पर स्थित है। लाल क्यों दिख रही अंतरिक्ष की 'आंख' नासा ने आगे बताया कि इस तस्वीर के मध्य में स्थित वाइट ड्वार्फ के चारों ओर धूल और गैस की एक विशाल परत मौजूद है। इसकी मोटाई कम से कम दो प्रकाशवर्ष जितनी है। यह नेबुला सूर्य जैसे तारे के विकास के अंतिम चरण में बनता है। धूल ने इस नेबुला की आंख को इतना लाल कर दिया है। जो देखने में डरावनी लगती है। कैसे बनते हैं नेबुला नेबुला या निहारिका अंतरिक्ष में मौजूद बादलों का विशाल झुंड होता है। इसमें गैस, प्लाज्मा और धूल का जमावड़ा होता है। इसमें हाइड्रोजन, हीलियम सहित कई आयोनाइज्ड प्लाज्मा गैसें उपस्थित होती हैं। नेब्युला का निर्माण किसी तारे के मरने के बाद अंतिम अवस्था में होता है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3EDZH5O
via IFTTT
No comments:
Post a Comment