तेल अवीव इजरायल में पुरातत्वविदों को यूनानी काल का एक किला मिला है जो करीब 2100 साल पुराना है। इस किले में हथियार, लकड़ी के जले हुए बीम और दर्जनों सिक्के भी मिले हैं। माना जा रहा है कि ईसापूर्व 112 में यह मारेशा के नजदीक हसमोनेन्स और सेलेउसिड के बीच हुई जंग का यह एक मजबूत सबूत है। उस समय मारेशा लाचिश इलाके में सबसे बड़ा यूनानी शहर था। यह यूनानी किला 49 फुट चौड़ा और 49 फुट लंबा है। इस किले में दो फ्लोर थे और सात कमरे थे। इसमें एक सीढ़ी भी बनी हुई थी जो 16.4 फुट ऊंची थी। इसकी बाहरी दीवार 10 फुट चौड़ी थी। इसे बड़े बड़े पत्थरों से बनाया गया था। इस दीवार को कोई जल्दी पार न कर सके, इसके लिए उस पर स्लोप बनाए गए थे। इस किले की मदद से मारेशा शहर की निगरानी की जाती थी। मारेशा यूनानी काल में इदूमेइआ की राजधानी थी। यूनानी सेना का मारेशा शहर को बचाने का प्रयास विफल रहा यह किला एक पहाड़ी की चोटी पर था जिससे प्राचीन काल के मुख्य रास्ते पर आसानी से नजर रखी जाती थी। इस किले की खोज करने वाले पुरातत्वविद डॉक्टर सार गनोर ने कहा कि इस खुदाई स्थल से हनुक्का की कहानियों के बारे में महत्वपूर्ण साक्ष्य मिला है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि यूनानी शहर मारेशा की हसमोनेन्स के हमले से रक्षा के लिए सेना के कमांडरों की ओर से बनाए गए किले की हमने खोज की है। डॉक्टर सार ने कहा कि किले से मिले साक्ष्य यह बताते हैं कि यूनानी सेना का यह प्रयास विफल रहा। खुदाई में मिली इमारतें हसमोनेन्स के हमले के बाद बुरी तरह से जली हुई हैं और तबाह हो गई हैं। पुरातत्वविदों को खुदाई के दौरान तबाही की एक मोटी परत मिली है। यह परत 1.6 फुट मोटी है और विशाल पत्थरों के नीचे मिली है। यह पत्थर इमरात के ऊपरी हिस्से से गिरे थे। इस परत से लोहे के हथियार, जली हुई बीम और दूसरी शताब्दी ईसापूर्व के दर्जनों सिक्के मिले हैं।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3FD6BbU
via IFTTT
No comments:
Post a Comment