Thursday, 25 November 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन अमेरिका के मिसौरी में पुरातत्वविदों ने एक अज्ञात स्थान पर एक किशोर डक-बिल्ड डायनासोर के कंकाल के अवशेषों की खोज की है। इस खोज को 'विश्व प्रसिद्ध' करार दिया गया है। पैलियोन्टोलॉजिस्ट गाय डारो और उनकी टीम ने एक पैरोसॉरस मिसौरीन्सिस के कंकाल का पता लगाया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार अवशेषों को पूरी तरह से सुरक्षित किए जाने तक स्थान को गुप्त रखा जाएगा। डारो ने कहा कि डक-बिल्ड (बत्तख जैसे मुंह वाला) डायनासोर का अनुमानित आकार लगभग 25-30 फीट लंबा था। मिसौरी की स्टेट वेबसाइट के अनुसार इसे राज्य का आधिकारिक डायनासोर माना जाता है। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी चीज की कल्पना नहीं कर सकता जो यहां खोजे गए अवशेषों की तुलना में ज्यादा प्रभावशाली हो। प्रजातियों की एक नई जाति, यह एक विश्व प्रसिद्ध खोज है। साइट पर मिले एक और डायनासोर के अवशेषखोजे गए अवशेषों को पहले ही सैंट जेनेवीव म्यूजियम लर्निंग सेंटर भेज दिया गया था। उसके बाद एक फील्ड म्यूजिम से एक क्यूरेटर अन्य शोधकर्ताओं के साथ साइट पर पहुंचे। उन्हें किशोर के ठीक बगल में एक वयस्क Parrosaurus Missouriensis मिला। फील्ड म्यूजियम में डायनासोर के क्यूरेटर पीट माकोविकी ने केटीवीआई को बताया कि यह ग्रेट प्लेन्स के पूर्व में सबसे अच्छी डायनासोर साइट है। चार दुर्लभ डायनासोर का घर था खुदाई स्थललर्निंग सेंटर के ऑफिस मैनेजर अबीगैल केर्न ने न्यूजवीक को बताया कि जबकि वयस्क नमूने को शिकागो में फील्ड म्यूजियम में ले जाया जा रहा है, किशोर कंकाल को सैंट जेनेविव संग्रहालय लर्निंग सेंटर की प्रयोगशाला में प्रदर्शित किया जाएगा। कहा जा रहा है कि मिसौरी का खुदाई स्थल कम से कम चार दुर्लभ डायनासोर का घर है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य में डायनासोर के पहले लक्षण 1940 के दशक में एक परिवार की निजी संपत्ति पर पाए गए थे जब वे एक कुआं खोद रहे थे।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3nRgTz7
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...