Thursday, 25 November 2021

https://ift.tt/36CAGd7

अबू धाबीभारत और संयुक्त अरब अमीरात समेत कई खाड़ी व अन्य देशों के बीच यात्रा करने वाले लोगों को इस समय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सभी एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं पर लगा बैन कब हटेगा? इसकी वजह से न सिर्फ दोनों देशों के बीच एयर रूट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है बल्कि किराया भी आसमान छू रहा है। लेकिन यूएई जाने वाले या भारत आने वाले यात्रियों को जल्द ही इस असुविधा से राहत मिल सकती है। नागरिक उड्डयन सचिव राजीव बंसल ने बुधवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं के इस साल के अंत तक सामान्य होने की उम्मीद है। कोविड महामारी के कारण पिछले साल मार्च के बाद से भारत में आने वाली और यहां से अन्यत्र जाने वाली अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाएं निलंबित हैं। भारत ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिए 25 से अधिक देशों के साथ ‘एयर बबल’ समझौता किया है। 'बहुत जल्द' सामान्य होंगे हालातवैश्विक गंतव्यों तक उड़ान सेवाएं सामान्य होने के बारे में बंसल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं के 'बहुत जल्द' और 'इस साल के अंत तक' सामान्य होने की उम्मीद है। ‘एयर बबल’ समझौता दो देशों के बीच उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने की एक अस्थायी व्यवस्था है। द्विपक्षीय ‘एयर बबल’ समझौते के तहत, दोनों देशों की एयरलाइंस कुछ शर्तों के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित कर सकती हैं। सुरक्षित वातावरण में सेवा बहाल करना चाहती सरकारनागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी हाल ही में कहा था कि सरकार सामान्य अंतरराष्ट्रीय यात्रा संचालन फिर से शुरू करने की इच्छुक है लेकिन एक सुरक्षित वातावरण में। इस महीने की शुरुआत में भारत और सिंगापुर कमर्शियल उड़ानों को फिर से शुरू करने पर सहमत हुए हैं। दोनों देशों के बीच वैक्सिनेटेड ट्रैवल लेन (वीटीएल) प्रोग्राम क्वारंटीन फ्री यात्रा की अनुमति देगा। लिहाजा चेन्नई, दिल्ली और मुंबई से छह उड़ानें 29 नवंबर से फिर से शुरू होने वाली हैं। यूएई शुरू करना चाहता है उड़ान सेवाएंसंयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भारत के साथ अपनी सामान्य उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करने की वकालत की है। यूएई ने बुधवार को कहा कि इस तरह के कदमों से यात्रा की बढ़ती लागत पर काबू पाने और यात्रियों को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने में मदद मिलेगी। भारत में संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत अहमद अल्बन्ना ने यह भी कहा कि दोनों देश अगले साल की पहली छमाही तक एक समग्र आर्थिक साझेदारी समझौते को मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। टिकट की महंगी कीमतों में मिलेगी मददउन्होंने कहा कि इससे व्यापार और निवेश संबंधों को काफी बढ़ावा मिलने की संभावना है। उन्होंने भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच सामान्य हवाई सेवाओं को फिर से शुरू करने का समर्थन किया। अल्बन्ना ने कहा कि ‘एयर बबल’ व्यवस्था के तहत यात्रियों की वर्तमान संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा सिर्फ 30 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि हवाई सेवाओं के सामान्य होने से टिकटों की बढ़ती कीमतों को कम करने में मदद मिलेगी।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3DTZZ8r
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...