Thursday, 25 November 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन करीब दो साल पहले वैज्ञानिकों ने कैलिफोर्निया के तट पर एक अजीबोगरीब चीज देखी थी। पहली नजर में देखने पर यह एक विशाल लकड़ी के टुकड़े जैसा लगा था। वास्तव में एक 3 फुट लंबा विशालकाय मैमथ का दांत था। मोंटेरे बे एक्वेरियम रिसर्च इंस्टीट्यूट की एक रिसर्च टीम ने 2019 में समुद्र की सतह से लगभग 10,000 फीट नीचे पानी में एक पहाड़ की खोज करते हुए इस दांत की खोज की थी। मिशिगन यूनिवर्सिटी के एक जीवाश्म विज्ञानी डैनियल फिशर ने एक प्रेस रिलीज में कहा था कि पहले भी मैमथ जीवाश्म समुद्र से निकाले जा चुके हैं। ऐसी वस्तुओं का गहरे समुद्र में पाया जाना बेहद दुर्लभ है। वैज्ञानिकों ने अंततः निर्धारित किया कि दांत एक युवा मादा कोलंबियन मैमथ का था, संभवतः एक जो लोअर पैलियोलिथिक युग के दौरान रहता था जो 2.7 मिलियन से 200,000 साल पहले मौजूद था। समुद्र की गहराई में छिपे हो सकते हैं अन्य जीवाश्मशोधकर्ता अभी भी प्राणी की सटीक उम्र निर्धारित करने के लिए काम कर रहे हैं। साथ उसके जीवन से जुड़े रहस्यों के बारे में जानने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जैसे वह क्या खाती थी और कैसे रहती थी। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की शोधकर्ता कैटी मून ने द न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि यह 'इंडियाना जोन्स' और 'जुरासिक पार्क' का मिश्रण है। यह खोज समुद्र की गहराई में अन्य प्राचीन पशु जीवाश्मों की उपस्थिति का भी संकेत देती है। मैमथ्स को वापस लाने की तैयारी कर वैज्ञानिकइससे पहले खबर आ हजारों साल पहले धरती पर पाए जाने वाले विशालकाय वुली मैमथ्स अब एक बार फिर जंगलों में घूमते नजर आ सकते हैं। नई फंडिंग और साइंस की मदद से एक अद्भुत और क्रांतिकारी प्रोजेक्ट को गति मिली है। इकोसिस्टम से विशालकाय जीवों के गायब होने के हजारों साल बाद वैज्ञानिक छह साल के भीतर इन्हें आर्कटिक जंगलों में वापस लाना चाहते हैं। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक मेगा-रिच इन्वेस्टर बेन लैम और बिजनेस पार्टनर जॉर्ज चर्च द्वारा प्रोजेक्ट के लिए 11 मिलियन पाउंड जुटाने के बाद यह उम्मीद जगी है। लैम और चर्च की फर्म Colossal जीन एडिटिंग सॉफ्टवेयर में माहिर हैं। वैज्ञानिकों को भरोसा है वह हजारों साल पुरानी क्रब से मैमथ को वापस लाने में कामयाब होंगे।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3FPqSLh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...