बीजिंग चीन ने अपने नागरिकों को दैनिक इस्तेमाल की चीजों को स्टॉक करने के लिए कहा है। जिसके बाद से चीन में राशन, नमक, चीनी, मिट्टी के तेल की खरीद में काफी उछाल देखा जा रहा है। चीन के कई हिस्सों में दैनिक उपयोग की कई वस्तुओं की किल्लत भी हो गई है। जिसके बाद कई राज्यों में स्थानीय प्रशासन को सप्लाई को बनाए रखने और कीमतों में हो रही असामान्य बढ़ोत्तरी को कम करने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। आपात स्थिति के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया दरअसल, चीन सोमवार की देर रात वाणिज्य मंत्रालय ने परिवारों से कहा है कि वे आपात स्थिति के मामले में दैनिक आवश्यकताओं को स्टॉक में रखें। चीनी सरकार का कहना था कि COVID-19 के प्रकोप और असामान्य रूप से भारी बारिश के कारण सब्जियों और दूसरे उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के आसार हैं। जबकि, चीनी लोगों ने सोशल मीडिया वीवो पर चिंता जताते हुए कहा कि इसका संबंध पड़ोसी ताइवान के साथ बढ़ते तनाव से भी हो सकता है। खबर मिलते ही खरीदारी के लिए उमड़े लोग वीवो पर एक यूजर ने लिखा कि जैसे ही यह खबर सामने आई, मेरे आस-पास के सभी बूढ़े लोग सुपरमार्केट में खरीदारी करने के लिए पागल हो गए। स्थानीय मीडिया ने हाल ही में बिस्कुट और इंस्टेंट नूडल्स, विटामिन, रेडियो और फ्लैशलाइट सहित घर पर स्टोर करने के लिए जरूरी सामानों की सूची प्रकाशित की है। लोगों की भगदड़ को देखते हुए चीन की सरकारी मीडिया ने सफाई देनी भी शुरू कर दी है। भगदड़ मची तो चीनी मीडिया देने लगी सफाई चीनी कम्युनिस्ट पार्टी समर्थित अखबार द इकोनॉमिक डेली ने लोगों से बहुत अधिक एक अतिसक्रिय कल्पना नहीं पालने को कहा। अखबार ने कहा कि इस आदेश का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि यदि उनके क्षेत्र में लॉकडाउन होता है तो लोगों को किसी वस्तु की कमी न हो। वहीं, पीपुल्स डेली ने कहा कि मंत्रालय हर साल इस तरह के नोटिस जारी करता है। लेकिन, इस साल की शुरुआत में प्राकृतिक आपदाओं, सब्जियों की कीमतों में उछाल और हाल ही में COVID-19 मामलों के कारण इसे जल्द जारी करना पड़ा है। अधिकारियों से आपूर्ति बनाए रखने का निर्देश सोमवार की देर रात मंत्रालय ने अपने बयान में स्थानीय अधिकारियों से जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति और कीमतों में स्थिरता को सुनिश्चित करने का आग्रह किया। मंत्रालय ने यह भी कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में आपूर्ति से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए काम करें। चीन का एक शहर इस समय कोरोना लॉकडाउन से गुजर रहा है। चीन और ताइवान में तनाव चरम पर चीन और ताइवान में इन दिनों तनाव बढ़ता ही जा रहा है। चीनी वायु सेना के लड़ाकू विमान आए दिन ताइवान के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे हैं। वहीं, शी जिनपिंग ने भी पिछले महीने ताइवान को शांतिप्रिय तरीके से अपने देश में मिलाने की बात कही थी। जिसके बाद ताइवानी राष्ट्रपति त्साई इन वेंग ने कहा था कि चीन हमारे भाग्य का निर्धारण नहीं कर सकता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर चीन ने हमला किया तो यह बहुत ही भयावह घटना होगी।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2YebYhO
via IFTTT
No comments:
Post a Comment