Tuesday, 2 November 2021

https://ift.tt/36CAGd7

इस्लामाबाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की स्थिति पर भारत की बुलाई बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) ने साफ कहा कि वह भारत के अफगानिस्तान पर आयोजित की जाने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए उसे अफगानिस्तान की स्थिति बिगाड़ने वाला तक बता दिया। पाकिस्तानी एनएसए ने भारत के खिलाफ की बयानबाजी पाकिस्तान और उज्बेकिस्तान के संयुक्त सुरक्षा आयोग की स्थापना पर एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद मोईद यूसुफ से भारत यात्रा के बारे में सवाल पूछा गया। जिसके जबाव में पाकिस्तानी एनएसए ने कहा कि "मैं नहीं जाऊंगा, एक बिगाड़ने वाला शांतिदूत नहीं हो सकता।" कश्मीर का जिक्र करना नहीं भूले पाक एनएसए पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यहीं नहीं रूके, उन्होंने हर बार की तरह मौका देखकर फिर से कश्मीर राग छेड़ दिया। उन्होंने कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन और राज्य प्रायोजित आतंकवाद का झूठा आरोप भी लगाया। उन्होंने भारत पर विस्तारवादी दृष्टिकोण रखने का आरोप लगाते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। भारत को बताया पाक की शांति और प्रगति में बाधक उनसे सवाल किया गया कि पाकिस्तान की शांति और प्रगति में कौन सी बाधाएं हैं? इसके जवाब में पाकिस्तानी एनएसए ने कहा कि मुझे लगता है कि क्षेत्र की बाधाएं आपके सामने हैं, इस पर बहस की कोई जरूरत नहीं है। एक तरफ भारत है दुर्भाग्य से वहां की सरकार का व्यवहार और विचारधारा, मैं यह नहीं देखता कि यह शांति प्रक्रिया कैसे आगे बढ़ेगी। भारत ने बुलाई है अफगानिस्तान पर बड़ी बैठक भारत ने नवंबर में अफगानिस्तान की स्थिति को लेकर द‍िल्‍ली में राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) की एक बड़ी बैठक बुलाई है। इस बैठक में कई अन्‍य देशों के साथ रूस और पाकिस्‍तान को भी न्‍योता दिया गया था। इसी बैठक में शामिल होने से पाकिस्तानी एनएसए ने इनकार किया है। इस बैठक की अध्‍यक्षता भारत के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल करेंगे। इन देशों को किया गया है आमंत्रित माना जाता है कि इस क्षेत्रीय सम्‍मेलन में चीन, ईरान, तजाकिस्‍तान और उज्बेकिस्‍तान को भी बुलाया गया है। इसमें अफगानिस्‍तान में मानवीय संकट के मसलों पर बातचीत होगी। साथ ही सुरक्षा मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। तालिबान से दुनिया को जैसी अपेक्षाएं हैं, उसके बारे भी अवगत कराया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि जिन देशों के एनएसए को आमंत्रित किया गया है, उन्‍हें पहले ही भारत से इनविटेशन मिल चुका है। हालांकि, इस कॉन्‍फ्रेंस में तालिबान को न्‍योता नहीं दिया गया है। यह बैठक नवंबर के दूसरे हफ्ते में प्रस्‍तावित है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3k1lDjc
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...