मॉस्को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने काला सागर में अमेरिकी युद्धपोत के प्रवेश पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रूसी सेना से तटीय सुरक्षा बढ़ाने और हमेशा तैयार रहने का निर्देश दिया। पुतिन रूसी सीमा के पास अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य संगठन नाटो के युद्धाभ्यास को लेकर भी गुस्सा हैं। उन्होंने नाटो सैन्य युद्धाभ्यास के जवाब में रूस के रक्षा नेटवर्क को मजबूत करने का आदेश दिया है। जिसके बाद अमेरिकी युद्धपोत की हर एक गतिविधि पर करीबी नजर रखे हुए हैं। पुतिन बोले- हम दूरबीन से देख सकते हैं पुतिन ने रूसी सैन्य अधिकारियों और हथियार निर्माताओं के साथ बैठक में कहा कि एक अमेरिकी युद्धपोत काला सागर में प्रवेश कर चुका है। हम इसे अपनी रक्षा प्रणालियों के दूरबीन या क्रॉसहेयर में देख सकते हैं। यह युद्धपोत अभी अंतरराष्ट्रीय जलसीमा में गश्त कर रहा है। अमेरिका और ब्रिटेन के कई युद्धपोत लगातार इस इलाके में गश्त लगाते रहते हैं। के दो युद्धपोत लगा रहे गश्त पुतिन ने अमेरिका के जिस युद्धपोत की उपस्थिति पर चिंता जताई, उसका नाम यूएसएस पोर्टर है। इस युद्धपोत को पिछले हफ्ते के अंत में काला सागर इलाके में गश्त के लिए भेजा गया था। यह युद्धपोत काला सागर में अमेरिकी नौसेना की छठवीं फ्लीट के प्रमुख युद्धपोत यूएसएस माउंट व्हिटनी को ज्वॉइन करेगा। जिसके बाद दोनों युद्धपोत एक साथ इस इलाके में गश्त लगाएंगे। अमेरिकी नौसेना के छठे बेड़े ने जारी किया बयान अमेरिका के छठे बेड़े ने एक बयान में कहा कि उनका मिशन "समुद्र में यूएस और नाटो बलों के बीच सहयोग को और बढ़ाने में मदद करेगा। नाटो के सहयोगी और साझेदार सुरक्षित, स्थिर और सुरक्षित काला सागर क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए एक साथ खड़े हैं। हाल में ही रूस ने नाटो के साथ अपने राजनयिक संबंधों को तोड़ दिया है। जिसके बाद से रूस और नाटो के बीच विवाद काफी बढ़ गया है। कितना ताकतवर है यूएसएस पोर्टर अमेरिका का यूएसएस पोर्टर आर्ले बर्क क्लास का डिस्ट्रॉयर है। इस युद्धपोत का नामांकरण अमेरिकी नौसेना के कमांडर डेविड पोर्टर और उनके बेटे एडमिरल डेविड डिक्शन पोर्टर के नाम पर किया गया है। यह युद्धपोत 20 मार्च 1999 को अमेरिकी नौसेना में कमीशन हुआ था। 154 मीटर लंबे और 1 मीटर चौड़े इस युद्धपोत की टॉप स्पीड 56 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यह युद्धपोत 37 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से 8100 किलोमीटर की रेंज में गश्त कर सकता है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/31pYJvB
via IFTTT
No comments:
Post a Comment