Monday, 15 November 2021

https://ift.tt/36CAGd7

लंदन ब्रिटेन के यॉर्कशायर इलाके के समुद्री तटों पर हजारों की तादाद में समुद्री जीवों की लाश पिछले कई वर्षों से बहकर आ रही है। इसमें शार्क, व्‍हेल जैसे विशाल जलीय जीवों की लाश शामिल हैं। पिछले महीने ही साल्‍टबर्न और मार्स्‍के तटों के बीच हजारों की तादाद में जिंदा और मरे हुए केकड़े तथा लॉबस्‍टर बहकर आ गए थे। इतनी बड़ी तादाद में समुद्री जीवों लाश आने से स्‍थानीय लोग और अधिकारी चकित हैं। इतनी बड़ी तादाद में केकड़े और लॉबस्‍टर आना असामान्‍य जरूर है लेकिन यह अकेली घटना नहीं है। पिछले 5 साल में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं जिसमें सभी तरह के जीव यॉर्कशायर के तटों पर बहकर आए हैं। यॉर्कशायर लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक 7 मीटर लंबी व्‍हेल से लेकर हजारों की तादाद में विदेशी झींगुर यहां मिले हैं। ये घटनाएं हंबर से लेकर टीज समुद्री तट के बीच हुई है। लाखों की तादाद में समुद्री जीव फ्रैस्‍थोर्प में बहकर आए 24 दिसंबर 2020 को 10 व्‍हेल मछलियों का समूह यहां आकर फंस गया था और उसकी मौत हो गई थी। माना जा रहा है कि ये व्‍हेल भूखी थीं और खाने की तलाश में तट के पास आई थीं। इन व्‍हेल मछलियों को बचाने के लिए बड़ी संख्‍या में बचाव दल और कोस्‍टगार्ड को तैनात किया गया लेकिन वे उन्‍हें बचा नहीं पाए थे। इसी तरह से अप्रैल 2020 में कायटन बे इलाके में यूरोपीय झींगुर आए थे। इन झींगुर को देखकर ऐसे लग रहा था जैसे समुद्र के अंदर कोई नाव चल रही हो। कई तो रेत पर चल रहे थे। इसी तरह से मार्च 2018 में लाखों की तादाद में समुद्री जीव फ्रैस्‍थोर्प में बहकर आ गए थे। इसमें केकड़े, लॉबस्‍टर, रेजरफिश, ईल आदि शामिल हैं। अक्‍टूबर 2017 में एक मिंक व्‍हेल मछली का शव बहकर आ गया था। यह व्‍हेल 7 मीटर लंबी थी। इसे अपने आप में दुर्लभ घटना माना गया था।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3nelCdM
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...