Friday, 26 November 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटनएक नई रिसर्च में 'मांस खाने वाली' मधुमक्खियों के अस्तित्व का पता चला है जो शहद के लिए फूलों के बजाय 'शवों' पर जाकर बैठती हैं। इन मधुमक्खियों को उष्णकटिबंधीय के रूप में वर्गीकृत किया गया है। माना जाता है कि वे पौधों के अलावा किसी अन्य 'फूड सॉस' का इस्तेमाल करने वाली दुनिया में अपनी प्रजातियों में पहली हैं। साथ ही यह भी माना जाता है कि मांस खाने वाली मधुमक्खी डंक रहित मधुमक्खियों के ट्रिगोना परिवार से है और कोस्टा रिका में पाई जा सकती है। यह रिसर्च कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने की है। यूसी रिवरसाइड के एंटोमोलॉजिस्ट डग यानेगा ने कहा कि ये दुनिया में एकमात्र मधुमक्खियां हैं जो पौधों की ओर से उत्पादित खाद्य स्रोतों का इस्तेमाल करने के लिए विकसित नहीं हुई हैं। यह खाने की आदतों में एक उल्लेखनीय बदलाव है। मधुमक्खियों को अब वैज्ञानिकों ने 'vulture bees' (गिद्ध मधुमक्खी) नाम दिया है क्योंकि दोनों की प्रकृति एक जैसी है। चिकन के टुकड़ों की ओर खिंची चली आईंरिसर्च के लिए शोधकर्ता कोस्टा रिका गए और पौधों की शाखाओं पर कच्चे चिकन के टुकड़ों पर चारा लगाया। इसे चीटियों से बचाने के लिए उन्होंने पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल किया। गिद्ध मधुमक्खियां तुरंत चिकन के टुकड़ों की ओर आकर्षित हो गईं। आमतौर पर मधुमक्खियों का डंक इंसानों के लिए कई बार घातक साबित होता है। जहरीला न भी होने पर यह डंक त्वचा में सूजन और दर्द पैदा कर सकता है। इस शख्स को डंक नहीं मारती मधुमक्खियां हालांकि रवांडा के दाइसबा नाम के एक शख्स का दावा है कि हजारों मधुमक्खियां उनके शरीर पर चलती हैं और कभी उन्हें काटती नहीं हैं। दाइसबा बताते हैं कि सबसे पहले वह अपने ऊपर रानी मक्खी को रखते हैं और बाकी सब उसके पीछे-पीछे चली आती हैं। रानी मक्खी को वह एक धागे से बांधकर रोकते हैं और बाकी मक्खियां उसे बचाने के लिए आती हैं। वे रानी को घेर लेती हैं और धीरे-धीरे पूरा शरीर ढक जाता है। हालांकि, दाइसबा को इन्होंने कभी काटा नहीं है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/31545MI
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...