Tuesday, 16 November 2021

https://ift.tt/36CAGd7

एरीजोना अमेरिका के एरीजोना में एक महिला ने अपने पति की बेवफाई का ऐसा किस्सा बयां किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कहानी के तीन मुख्य किरदार हैं- महिला, उसकी बेस्ट फ्रेंड और महिला का पति। महिला का पति उसके पीठ पीछे उसी की बेस्ट फ्रेंड के साथ इश्क लड़ा रहा था। महिला की बेस्ट फ्रेंड प्रेग्नेंट हो गई और जब उसने प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया तब महिला को अपने साथ हुई बेवफाई का अंदाजा हुआ। उसकी बेस्ट फ्रेंड के साथ-साथ उसका पति भी उसे धोखा दे रहा था। क्या है पूरा मामला एरीजोना के विकनबर्ग की रहने वाली 28 साल की हेली कस्टर ने अपनी बेस्ट फ्रेंड की प्रेग्नेंसी के दौरान उसकी मदद करती हैं। यहां तक कि डिलिवरी के वक्त भी वह अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ रहती हैं। कस्टर को क्या पता कि उनकी बेस्ट फ्रेंड जिस बच्चे को जन्म देने वाली है, उसका पिता कोई और नहीं, उन्हीं का पति है। वह जन्म के बाद नवजात बच्ची को पहली बार नहलाती भी वहीं हैं। यूं खुली पति की बेवफाई और बेस्ट फ्रेंड के धोखे की पोल हैली कस्टर तब हैरान रह गईं जब वह नवजात बच्ची के गर्दन पर ऐसा जन्मजात निशान देखा जो न सिर्फ उनके पति के गर्दन पर है, बल्कि उनके अपने बच्चों की गर्दन पर भी है। यह निशान अनुवांशिक विकृति का है जिसमें गर्दन के पास एक उभरी हुई नरम हड्डी निकली हुई है। यह देखते ही महिला का माथा ठनका और उसे पता चल जाता है कि उसकी बेस्ट फ्रेंड की बच्ची का बाप कोई और नहीं, खुद उनका पति है। महिला का दावा- पति के 30 अन्य महिलाओं से संबंध हैली कस्टर (28) ने ट्रैविस बोलिंग (36) से 6 साल पहले शादी की थी। अब कस्टर का आरोप है कि उसके पति बोलिंग ने इन 6 साल के दौरान कम से कम 30 महिलाओं के साथ संबंध बनाए। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो हैली कस्टर ने टिकटॉक पर पूरे वाकये को बयां करते हुए अपना एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में वह यह भी बताती हैं कि वह पहले कई मौकों पर अपने पति और अपनी बेस्ट फ्रेंड को बहुत ही नजदीक जाते देख चुकी थीं लेकिन उन्हें तब कोई शक नहीं हुआ। कस्टर ने अपनी बेस्ट फ्रेंड का नाम जाहिर नहीं किया, क्योंकि वह उसे बदनाम नहीं करना चाहती हैं। कस्टर का वीडियो देखते ही देखते टिकटॉक पर वायरल हो गया। वीडियो को 34 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3npMQ1q
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...