वॉशिंगटन अमेरिका में इन दिनों नाम के एक व्यक्ति की कोर्ट से रिहाई को लेकर बवाल मचा हुआ है। 18 साल के कायल ने पिछले साल विस्कॉन्सिन में नस्लीय हिंसा के दौरान दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब कोर्ट ने इसे आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई करार देते हुए उसे रिहा कर दिया है। कोर्ट के इस इस फैसले पर राष्ट्रपति ने नाराजगी जताई है। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति ने फैसले का स्वागत किया है। बाइडन बोले- फैसले से नाराज और चिंतित वाल्टर रीड मेडिकल सेंटर से इलाज करवाकर लौटे जो बाइडेन ने एक लिखित बयान जारी कर कहा कि वह फैसले से नाराज और चिंतित हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मैं जूरी के साथ खड़ा हूं क्योंकि जूरी सिस्टम ने अपना फैसला सुना दिया है। उन्होंने काइल रिटनहाउस को दोषी नहीं पाया। बाइडेन ने पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्वीट कर इस घटना का कनेक्शन व्हाइट सुप्रीमिस्ट संगठन से होने की ओर इशारा किया था। बाइडन ने व्हाइट सुप्रीमिस्ट से कनेक्शन का किया था दावा कोर्ट ने अपनी सुनवाई के दौरान कायल रिटेनहाउस का संबंध किसी भी व्हाइट सुप्रीमिस्ट संगठन से नहीं पाया। जिसके बाद अब रिपब्लिकन सांसदों और अन्य अधिकारियों की मांग है कि विस्कॉन्सिन जूरी के फैसले के बाद रिटेनहाउस की तुलना व्हाइट सुप्रीमिस्ट से करने के लिए बाइडेन माफी मांगें। हालांकि बाइडेन की ही तरह उनकी पार्टी के कई दूसरे डेमोक्रेटिक नेताओं ने इस फैसले की आलोचना की है। ट्रंप ने की तारीफ, बताया-शानदार फैसला पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कायल रिटेनहाउस को रिहा करने के फैसले पर खुशी जताई है। ट्रंप ने एक ईमेल बयान में कहा कि सभी आरोपों में निर्दोष पाए जाने के लिए काइल रिटेनहाउस को बधाई। उन्हें दोषी नहीं पाया गया है—और वैसे, अगर यह आत्मरक्षा नहीं है, तो कुछ भी नहीं है! उन्होंने काइल के लिए लोगों से पैसा इकट्ठा करने की अपील भी की है। ट्रंप बोले- यह वामपंथियों की विच हंटिंग थी अपने समर्थकों से ट्रंप ने कहा कि यह कोर्ट ट्रायल रेडिकल लेफ्ट के विच हंट से ज्यादा कुछ नहीं था। उन्होंने ऑनलाइन विनरेड प्लेटफॉर्म पर पैसा डोनेट करने की अपील की। ट्रंप ने कहा कि वे कानून का पालन करने वाले नागरिकों को दंडित करना चाहते हैं, जिसमें काइल रिटनहाउस जैसे बच्चे भी शामिल हैं, जो कानून का पालन करने के अलावा और कुछ नहीं करते हैं।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2Z6vWvj
via IFTTT
No comments:
Post a Comment