Wednesday, 24 November 2021

https://ift.tt/36CAGd7

मेलबर्नपृथ्वी पर आक्रमण करने वाले 'बाहरी जीवों' की अब तक की काल्पनिक अवधारणा जल्द ही एक हकीकत बन सकती है। जैव सुरक्षा उपायों के अभाव में वैज्ञानिकों ने एक नए अध्ययन में चेतावनी दी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि एडिलेड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार अंतरिक्ष उद्योग को भविष्य में जैव सुरक्षा खतरों से अधिक जोखिम होने की संभावना है और ये जैविक खतरे सभी जीवित जीवों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। बायोसाइंस में प्रकाशित नए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने जैव सुरक्षा उपायों के महत्व पर प्रकाश डाला है। साथ ही स्पेस इंडस्ट्री की ओर से सामना किए जाने वाले संभावित जैव सुरक्षा जोखिमों की अधिक पहचान का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि बेहतर जैव सुरक्षा उपायों के अभाव में अंतरिक्ष में जाने वाले व्यक्ति बाहरी जीवों को पृथ्वी पर वापस ला सकते हैं। अंतरिक्ष जैव सुरक्षा का मतलब स्पेस की खोज के कारण पृथ्वी पर लोगों के सामने आने वाले जैविक खतरों से है। मनुष्यों ने दूरस्थ इलाकों में पहुंचाए जीवपृथ्वी से अंतरिक्ष में जीवों का जाना या अंतरिक्ष से पृथ्वी पर जीवों का आना अंतरिक्ष जैव सुरक्षा (Space Biosecurity) से जुड़ा है। शोध बताते हैं कि वर्तमान में बाहरी जीवों के यात्रा में जीवित रहने का जोखिम बेहद कम है लेकिन यह असंभव नहीं है। यह रिसर्च इस बात के सबूत देती है कि कैसे मनुष्यों ने धरती और समुद्र के दूरस्थ इलाकों और यहां तक कि अंतरिक्ष में जीवों को दूर-दूर तक फैलाया है। जैविक खतरों से निपटने के लिए दिया सुझावअंतरिक्ष यात्रा से उभरते जैविक खतरों को दूर करने के लिए लेखक 'invasion science' के उभरते क्षेत्र का सुझाव देते हैं। अंतरिक्ष जैव सुरक्षा की इतने महत्व के बावजूद लेखक कहते हैं कि इन्वेजन जीवविज्ञानी अभी तक अंतरिक्ष अनुसंधान ग्रह संरक्षण योजना पर समिति में शामिल नहीं हुए हैं। शोध में तर्क दिया गया है कि 'इसे बदलना चाहिए'।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3CV7eMo
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...