Monday, 1 November 2021

https://ift.tt/36CAGd7

केप टाउनसोशल मीडिया पर एक गैंडे की भावुक कर देने वाली तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दक्षिण अफ्रीका में क्रूर शिकारियों ने इस गैंडे का सींग काटकर निकाल लिया है जिसकी वजह से यह बुरी तरह घायल हो गया। तस्वीरों में उदास गैंडे की आंखों से बहते आंसूओं को देख सोशल मीडिया यूजर्स इमोश्नल हो रहे हैं। इस दक्षिणी सफेद नर गैंडे का वजन करीब दो टन है जो अब एक खुले घाव के साथ रहने के लिए मजबूर है। डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक गैंडे पर हमला करके क्रूर शिकारियों ने उसका सींग काटकर निकाल लिया। हमले के बाद शिकारियों ने इस जानवर को भयानक घाव के साथ मरने के लिए छोड़ दिया। तस्वीरों में साउथ अफ्रीका के सर्वाइवर रिजर्व में गैंडे को जमीन पर लेटे और आंखों से बहते आंसूओं के सूखे निशानों के साथ देखा जा सकता है। हालांकि इसका घाव अब धीरे-धीरे अपने आप भर रहा है। तस्वीर खींचने के लिए गैंडे के साथ बिताए घंटोंतस्वीरों में गैंडे के घाव और शिकारियों की बर्बरता को साफतौर पर देखा जा सकता है। 55 वर्षीय फोटोग्राफर साइमन नीधम से कुछ गज की दूरी से गैंडे की तस्वीर खींची है। उन्होंने बताया कि वह साउथ अफ्रीका में कई वाइल्डलाइफ चैरिटी के लिए काम करते हैं। गैंडे के बारे में उन्होंने बताया कि शिकारियों ने गैंडे के सींग को काट दिया था। उन्होंने कहा कि गैंडे को सहज महसूस कराने के लिए उन्होंने उसके साथ लंबा समय बिताया और बड़ी सावधानी से उसके पास गए। हर साल हजारों गैंडों का होता है शिकारसाउथ अफ्रीका दुनिया में सबसे ज्यादा गैंडों की संख्या वाला देश है जहां करीब 2000 से ज्यादा गैंडे मौजूद हैं। लेकिन यहां गैंडों के रहने के लिए हालात लगातार मुश्किल होते जा रहे हैं। 2013 से 2017 के बीच हर साल 1000 से अधिक गैंडों का शिकार या हत्या की जाती है। 2020 में दक्षिण अफ्रीका में अवैध शिकार की 394 घटनाएं दर्ज की गईं। हाल के वर्षों में अवैध शिकार की संख्या में काफी गिरावट आई है, लेकिन यह अभी भी बहुत अधिक है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3ExhzPG
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...