Sunday, 21 November 2021

https://ift.tt/36CAGd7

टोक्यो द क्वॉड्रिलैटरल सिक्‍यॉरिटी डायलॉग (क्‍वॉड) की दूसरी बैठक सितंबर 2022 में जापान में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्राध्यक्ष प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे। जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जापान सितंबर 2022 में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और भारत के नेताओं के साथ अगले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। तारीख पर नहीं हुआ कोई फैसला जापान के फूजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में योशिमासा हयाशी ने कहा कि इस साल बैठक सितंबर में हुई थी। चूंकि, इसे अब से सालाना आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, इसलिए मुझे विश्वास है कि अगली बैठक भी सितंबर में ही होगी। हयाशी ने कहा कि क्वाड पार्टनर्स देशों ने अभी इस आयोजन का समन्वय करना शुरू किया है। हालांकि, आयोजन स्थल या इसके लिए सटीक तारीखों पर अभी तक कोई निर्णय नहीं किया गया है। चीन के खिलाफ रणनीति बनाएंगे सदस्य देश क्योदो समाचार एजेंसी ने पहले सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि क्वाड नेताओं की दूसरी बैठक वसंत में जापान में हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और चीन के बढ़ते आधिपत्य का विरोध एजेंडे में होने की उम्मीद है। क्वाड की पहली शीर्ष स्तरीय बैठक मार्च में ऑनलाइन हुई थी, जबकि पहली व्यक्तिगत बैठक सितंबर में अमेरिका में हुई थी। क्या है क्‍वॉड जानिए द क्वॉड्रिलैटरल सिक्‍यॉरिटी डायलॉग (क्‍वॉड) की शुरुआत वर्ष 2007 में हुई थी। हालांकि इसकी शुरुआत वर्ष 2004-2005 हो गई जब भारत ने दक्षिण पूर्व एशिया के कई देशों में आई सुनामी के बाद मदद का हाथ बढ़ाया था। क्‍वाड में चार देश अमेरिका, जापान, ऑस्‍ट्रेलिया और भारत शामिल हैं। मार्च में कोरोना वायरस को लेकर भी क्वॉड की मीटिंग हुई थी। इसमें पहली बार न्यूजीलैंड, द. कोरिया और वियतनाम भी शामिल हुए थे। चीन कर रहा है विरोध इस समूह के गठन के बाद से ही चीन चिढ़ा हुआ है और लगातार इसका विरोध कर रहा है। लद्दाख में चल रहे सैन्‍य तनाव के बीच चीन का सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स भारत को लगातार धमकी दे रहा है। साथ ही नसीहत दे रहा है कि भारत क्‍वॉड से दूर रहे और गुटन‍िरपेक्षता की अपनी नीति का पालन करे।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/30HvpRq
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...